411 REFERENCE · Wikipedia
जवाब (1985 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जवाब जवाब1.jpg जवाब का पोस्टर प्रेमजी रवि टंडन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल शब्द कुमार राज बब्बर, स्मिता पाटिल, सुरेश ओबेरॉय, डैनी डेन्जोंगपा 10 अप्रैल, 1985 भारत हिन्दी
जवाब 1985 में बनी रवि टंडन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की फिल्म है। मुख्य भूमिकओं में राज बब्बर और स्मिता पाटिल हैं। सुरेश ओबेरॉय, अभि भट्टाचार्य और डैनी डेन्जोंगपा सहायक कलाकार हैं।
संक्षेप
एक पत्रकार, मेहता, जगमोहन के आदमियों से भागते हुए, गायक रामप्रसाद सिंह (राज बब्बर) को एक लिफाफा छोड़ देता है और उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर जे.एस शर्मा (सुरेश ओबेरॉय) को देने के लिए कहता है। इसके बाद, मेहता की मौत हो गई। रामप्रसाद इंस्पेक्टर शर्मा को लिफाफे दे देता है। इससे जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया जाता है और जेल में दो साल की सजा सुनाई जाती है। तब रामप्रसाद को धमकियाँ मिलना और फोन कॉल से धमकाया जाता है। वह शर्मा से सुरक्षा के लिए कहता है। रामप्रसाद, उसकी पत्नी रजनी और पुत्र को गवाह संरक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाता है और उन्हें एक नई पहचान दी जाती है। कुछ समय बाद जगमोहन (डैनी डेन्जोंगपा) उनके ठिकाने को ढूंढ लेता है, और इस बार शर्मा उन्हें ईसाई नाम देता है। जब जगमोहन को फिर से उनका ठिकाना मिल जाता है, शर्मा परिवार को मुस्लिम नाम दे देता है। अपने जीवन के लिए दौड़ना, अपने धर्म और स्थान को बार-बार बदलना रामप्रसाद को अब नागवार गुजरता है। रामप्रसाद अब अपने मूल नाम लेने का फैसला करता है, और अपने घर लौटता है। एक बार वहाँ पहुँच कर, रामप्रसाद जगमोहन के खात्मे के लिये अपनी खुद की योजना तैयार करता है। शुरुआत में वो उसके आदमियों के बीच गलतफहमी पैदा करता है, और उन्हें एक-दूसरे को मारने देता है।
मुख्य कलाकार
राज बब्बर - राम प्रताप सिंह / अमृत गुप्ता / पीटर मारटिस / मोहम्मद हुसैन
स्मिता पाटिल - रजनी / राधा गुप्ता / फ्रेडी मारटिस / सलमा हुसैन
सुरेश ओबेरॉय - इंस्पेक्टर जे.एस शर्मा
डैनी डेन्जोंगपा - सेठ जगमोहन
अभि भट्टाचार्य - वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
सत्येन्द्र कपूर - मूर्ति
मदन पुरी - लखनी
परीक्षत साहनी - दिनेश माथुर
अंजान श्रीवास्तव - मेहता
किरण - कोमल
संगीत
गीत गायक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल आनंद बख्शी सबक जिसको वफ़ा का पंकज उधास 6:14 मितवा रे मितवा पंकज उधास 4:52 भाग 1 मितवा रे मितवा पंकज उधास 3:42 भाग 2 जीना है तो जीना है अनुराधा पौडवाल, मनहर उधास 5:15
बाहरी कड़ियाँ
0349645 जवाब
श्रेणी:1985 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में