Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चायख़ाना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|चीन के नानजिंग शहर में एक चायख़ाना thumb|भारत के एक कस्बे में चाय नाश्ते की दुकानें चायख़ाना ऐसे स्थान को बोलते हैं जो ग्राहकों या अतिथियों को चाय पिलाने के कार्य पर केन्द्रित हो। भारतीय उपमहाद्वीप, ईरान, चीन, जापान और बहुत से अन्य समाजों में चायख़ाने लोक-संस्कृति और सामाजिक मिलन का पारम्परिक केंद्र भी हैं या ऐतिहासिक रूप से रह चुके हैं। अक्सर चायख़ानो में चाय के अलावा हलके-फुल्के नाश्ते भी परोसे जाते हैं। कुछ जगहों पर चायख़ानो में शतरंज, ताश, धूम्रपान (जैसे कि हुक्का) और अन्य हलकी सामूहिक क्रियाओं का भी बंदोबस्त किया जाता है।Born under Pisces and other stories, C. J. Richards, Richards, 1976, ISBN 978-0-7223-0890-5, ... Whilst waiting for our minibus at Anafarta, we went into the village teashop, or 'chai khana as known in India and other parts of the East, and drank tea with some of the village elders, all intensely interested ... शब्द की उत्पत्ति फ़ारसी भाषा में 'ख़ाना' का अर्थ होता है कोई 'कमरा' या 'घर'। यह हिन्दी के बहुत से शब्दों में मिलता है जैसे कि 'पागलख़ाना', 'ग़ुसलख़ाना', 'मयख़ाना', इत्यादि। 'चायख़ाना' का मतलब है 'चाय का घर या कमरा'।Hanklyn-janklin, Nigel B. Hankin, India Presearch Press, 2003, ISBN 978-81-87943-04-4, ... Khana ... A building, a place. Suffixed to a noun, khana means the building associated with that noun. For example, chai khana, tea-stall ... 'ख़ाना' शब्द में 'ख़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिंदु-रहित 'ख' से ज़रा भिन्न है। इन्हें भी देखें चाय कॉफ़ीख़ाना सन्दर्भ 2 श्रेणी:चाय श्रेणी:चायख़ाने श्रेणी:रेस्तरां के प्रकार श्रेणी:भारतीय संस्कृति श्रेणी:मध्य एशिया की संस्कृति श्रेणी:चीन की संस्कृति श्रेणी:ईरान की संस्कृति