Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दंष्ट्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|एक गृहस्थ बिल्ली के चार दंष्ट्र। दंष्ट्र एक लम्बा, नुकीला दाँत होता है। http://www.merriam-webster.com/dictionary/fang Fang - Definition of Fang by Merriam-Webster स्तनधारियों में, नुकीला एक संशोधित ऊर्ध्वहनु दन्त है, जिसका प्रयोग मांस को काटने और फाड़ने हेतु किया जाता है। सर्प में, यह एक विशेष दन्त होता है जो विषग्रन्थि से जुड़ा होता है (सर्पविष देखें)। Vonk Freek J. Admiraal Jeroen F. Jackson Kate Reshef Ram de Bakker Merijn A. G. Vanderschoot Kim van den Berge Iris van Atten Marit Burgerhout Erik July 2008 Evolutionary origin and development of snake fangs https://archive.org/details/sim_nature-uk_2008-07-31_454_7204/page/630 Nature 454 7204 630–633 2008Natur.454..630V 10.1038/nature07178 0028-0836 18668106 मकड़ियों के भी बाह्य दंष्ट्र होते हैं। दंष्ट्र मांसाशी या सर्वाशी पश्वों में सबसे आम होते हैं, किन्तु महाचर्मचटिका जैसे कुछ शाकाशी में भी होते हैं। इनका प्रयोग साधारणतः शिकार को धरने या तेजी से मारने हेतु किया जाता है, जैसे कि बड़ी बिल्लियों में। भालू जैसे सर्वाशी पशु मछली या अन्य शिकार का शिकार करते समय अपने दंष्ट्र का प्रयोग करते हैं, किन्तु फलाहार हेतु उनकी आवश्यकता नहीं होती है। कुछ वानरों के पास भी दंष्ट्र होते हैं, जिनका प्रयोग वे धमकाने और लड़ने हेतु करते हैं। तथापि, मनुष्यों के अपेक्षाकृत छोटे नुकीले दन्तों को दंष्ट्र नहीं माना जाता है। सन्दर्भ श्रेणी:दाँत