411 REFERENCE · Wikipedia
जॉर्ज फ़र्नान्डिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जॉर्ज फ़र्नान्डिस George Fernandes (cropped).jpg जॉर्ज फ़र्नान्डिस २००२ में 1930 6 3 y 29 जनवरी 2019 (आयु 88) भारतीय मंगलौर, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत (अभी कर्नाटक, भारत) 2019 1 29 1930 6 3 y नई दिल्ली, भारत बैंगलोर, कर्नाटक, भारत रक्षा मंत्री 21 अक्टूबर 2001 22 मई 2004 अटल बिहारी वाजपेयी जसवंत सिंह प्रणब मुख़र्जी 19 मार्च 1998 16 मार्च 2001 अटल बिहारी वाजपेयी मुलायम सिंह यादव जसवंत सिंह रेल मंत्री 2 दिसंबर 1989 10 नवंबर 1990 विश्वनाथ प्रताप सिंह माधवराव सिंधिया जनेश्वर मिश्र सांसद, राज्य सभा बिहार भारतीय 4 अगस्त 2009 7 जुलाई 2010 सांसद, लोक सभा मुजफ्फरपुर ,बिहार 2004–2009 जय नारायण प्रसाद निशाद जय नारायण प्रसाद निशाद 1989–1996 ललितेश्वर प्रसाद शाही जय नारायण प्रसाद निशाद 1977–1984 नवल किशोर सिन्हा ललितेश्वर प्रसाद शाही नालंदा, बिहार 1996 2004 विजय कुमार यादव नितीश कुमार मुम्बई दक्षिण, महाराष्ट्र 1967 1971 सदाशिव कनौजी पाटिल कैलास नारायण नरूला शिवनारायण समता पार्टी जनता दल ,जनता पार्टी ,संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी लीला कबीर 1 पुत्र George Fernandes Autograph.svg
जॉर्ज फ़र्नान्डिस (३ जून १९३० - २९ जनवरी २०१९) एक भारतीय राजनेता थे।https://satyagrah.scroll.in/article/107335/work-and-life-profile-of-george-fernandes जॉर्ज फर्नांडिस : एक ‘अनथक विद्रोही’ या ‘बिना रीढ़ का नेता’? 25 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20190129122909/https://satyagrah.scroll.in/article/107335/work-and-life-profile-of-george-fernandes 29 जनवरी 2019 dead वे श्रमिक संगठन के भूतपूर्व नेता, तथा पत्रकार थे।http://hindi.catchnews.com/political-news-in-hindi/today-george-fernandes-birthday-63585.html जब जॉर्ज के इशारे पर पूरे देश में थम गई थी रेल की रफ्तार 25 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20171201032747/http://hindi.catchnews.com/political-news-in-hindi/today-george-fernandes-birthday-63585.html 1 दिसंबर 2017 dead वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने समता मंच की स्थापना की। वे भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षा मंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य कर चुके हैं।https://www.dailyo.in/politics/george-fernandes-socialist-leader-atal-bihar-vajpayee-indira-gandhi-janata-party-emergency/story/1/24642.html Why despite several controversial moves, George Fernandes continues to inspire us 5 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180614194525/https://www.dailyo.in/politics/george-fernandes-socialist-leader-atal-bihar-vajpayee-indira-gandhi-janata-party-emergency/story/1/24642.html 14 जून 2018 live लंबे समय तक बीमार रहने के बाद उनका निधन २९ जनवरी २०१९ रोज मंगलवार को हो गया। पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद निधन https://navbharattimes.indiatimes.com/india/former-defence-minister-george-fernandes-passes-away-he-was-88/articleshow/67734198.cms नवभारत टाइम्स 29 जनवरी 2019 hi 29 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190129122920/https://navbharattimes.indiatimes.com/india/former-defence-minister-george-fernandes-passes-away-he-was-88/articleshow/67734198.cms 29 जनवरी 2019 live २०२० में इन्हें (मरणोपरांत) पद्म विभूषण दिया गया है।पद्म पुरस्कारों की घोषणा, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज को मरणोपरांत मिलेगा पद्म विभूषण https://www.amarujala.com/india-news/announcement-of-padma-vibhushan-award-arun-jaitley-sushma-swaraj-george-fernandes अमर उजाला 25 जनवरी 2020
चौदहवीं लोकसभा में जॉर्ज फ़र्नान्डिस मुजफ़्फ़रपुर से जनता दल के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वे १९९८ से २००४ तक की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केन्द्रीय सरकार में रक्षा मंत्री थे।
उन्के के घने मित्र फज़लुर रहमान मुबारकपुरी
जो की रेशमी नगरी नगरपालिका मुबारकपुर आज़मगढ़ के मूल निवासी हैँ
आज भी समाज में एक अच्छे स्वाभिमान बेहतरीन छवि के मालिक हैँ
इन्हें के छोटे लडके अरशद जमाल नगरपालिका मुबारकपुर में लगभग 20 वर्षो से सभासद के पद रूप में कार्यरत हैँ
जीवन परिचय
जॉर्ज फर्नांडीस का जन्म 3 जून 1930 को मैंगलोर के मैंग्लोरिन-कैथोलिक परिवार में हुआ था। वे अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। परिवार के नजदीकी सदस्य इन्हें 'गैरी' कहकर बुलाते थे। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा मैंगलौर के स्कूल से पूरी की। इसके बाद मैंगलौर के सेंट अल्योसिस कॉलेज से अपनी 12वीं कक्षा पूरी की।
घर की पारम्परा के अनुसार उन्हे 16 वर्ष की आयु में बैंगलोर के सेंट पीटर सेमिनरी में धार्मिक शिक्षा के लिए भेजा गया। 19 वर्ष की आयु में वे सेमिनरी छोड़ भाग गए और मैंगलौर के रोड ट्रांसपोर्ट कंपनी तथा होटल एवं रेस्तरां में काम करने लगे।
1949 में जॉर्ज मैंगलोर छोड़ मुम्बई काम की तलाश में आ गए। मुम्बई में इनका जीवन बहुत कठिनाइयों से भरा रहा। एक समाचारपत्र में प्रूफरीडर की नौकरी मिलने से पहले वे फुटपाथ पर रहा करते थे और चौपाटी स्टैंड की बेंच पर सोया करते थे लेकिन रात में ही एक पुलिस वाला आकर उन्हें उठा देता था जिसके कारण उन्हें जमीन पर सोना पड़ता था।
1950 में वे राममनोहर लोहिया के करीब आए और उनके जीवन से काफी प्रभावित हुए। उसके बाद वे सोशलिस्ट ट्रेड यूनियन के आन्दोलन में शामिल हो गए। इस आन्दोलन में उन्होंने मजदूरों, कम पैसे में कम्पनियों में काम करने वाले कर्मचारियों तथा होटलों और रेस्तरांओं में काम करने वाले मजदूरों के लिए आवाज उठाई। इसके बाद वे 1950 में श्रमिकों की आवाज बन गए।
सन 1961 तथा 1968 में मुम्बई सिविक का चुनाव जीतकर वे मुम्बई महानगरपालिका के सदस्य बन गए। इसके साथ ही वे लगातार निचले स्तर के मजदूरों एवं कर्मचारियों के लिए आवाज उठाते रहे और राज्य में सही तरीकों से कार्य करते रहे। इस तरह के लगातार आन्दोलनों के कारण वे राजनेताओं की नजर में आ गए। 1967 के लोकसभा चुनाव में उन्हें संयुक्त सोसियलिस्ट पार्टी की ओर से मुम्बई दक्षिण की सीट से टिकट दिया गया जिसमें वे 48.5 फीसदी वोटों से जीते। इसके कारण उनका नाम 'जॉर्ज द जेंटकिलर' रख दिया गया। उनके प्रतिद्वन्द्वी पाटिल को यह हार बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने राजनीति छोड़ दी।
1960 के बाद जॉर्ज मुम्बई में हड़ताल करने वाले लोकप्रिय नेता बने। इसके बाद राजनीति में बहुत बदलाव आया और 1969 में वे संयुक्त सोसियालिस्ट पार्टी के महासचिव चुन लिए गए और 1973 में पार्टी के चेयरमैन बने। 1974 में जॉर्ज ने ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन का अध्यक्ष बनने के बाद भारत की बहुत बड़ी रेलवे के खिलाफ हड़ताल शुरू की। वे 1947 से तीसरे वेतन आयोग को लागू करने की मांग कर रहे थे और आवासीय भत्ता बढ़ाने की भी मांग कर रहे थे।
१९७७ में, आपातकाल हटा दिए जाने के बाद, फ़र्नान्डिस ने अनुपस्थिति में बिहार में मुजफ्फरपुर सीट जीती और उन्हें इंडस्ट्रीज के केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया गया। केंद्रीय मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने निवेश के उल्लंघन के कारण, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों आईबीएम और कोका-कोला को देश छोड़ने का आदेश दिया। वह १९८९ से १९९० तक रेल मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कोंकण रेलवे परियोजना के पीछे प्रेरणा शक्ति थी। वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार (१९९८-२००४) में रक्षा मंत्री थे, जब कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान और भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किए एक अनुभवी समाजवादी, फ़र्नान्डिस को बराक मिसाइल घोटाले और तहलका मामले सहित कई विवादों से डर लगा था। जॉर्ज फ़र्नान्डिस ने १९६७ से २००४ तक ९ लोकसभा चुनाव जीते।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
भारतीय रेल हड़ताल, १९७४
कांटी थर्मल पावर स्टेशन
आपातकाल (भारत)
समता पार्टीhttps://samataparty.org/ SAMATA PARTY – Official Website en-US 2022-01-31 15 फ़रवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220215101928/https://samataparty.org/ dead
उदय मंडलhttps://samataparty.org/uday-mandal/ Uday Mandal – SAMATA PARTY en-US 2022-01-31 26 जनवरी 2022 https://web.archive.org/web/20220126082529/https://samataparty.org/uday-mandal/ dead
बाहरी कड़ियाँ
जॉर्ज फ़र्नांडिस कुछ कर गुज़रने को बेचैन रहते थे (२९ जनवरी, २०१८)
साथियो, भूलो मत संघर्ष के प्रतीक जॉर्ज फ़र्नान्डिस अभी जिंदा हैं https://web.archive.org/web/20250927044227/https://www.georgefernandes.org/%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B-%E0%A4%AD%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A5%8B-%E0%A4%AE%E0%A4%A4-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AA/ 27 सितंबर 2025
जॉर्ज फ़र्नांडीस: विवादों का पुलिंदा
जॉर्ज फर्नांडिस को याद करेंगे तो याद आएगा कोका कोला, बड़ौदा डायनामाइट और रेल हड़ताल
श्रेणी:1930 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१९ में निधन
श्रेणी:भारत के रक्षा मंत्री
श्रेणी:भारत के रेल मंत्री
श्रेणी:राज्यसभा सदस्य
श्रेणी:चौथी लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:६ठी लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:७वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:९वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:१०वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:११वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:१२वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:१३वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:१४वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ