Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रंग सूचक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

+ कुछ महत्वपूर्ण रंग तारकीय श्रेणी B–V U–B V–R R–I तापमान (केल्विन) O5V –0.33 –1.19 –0.15 –0.32 42,000 B0V –0.30 –1.08 –0.13 –0.29 30,000 A0V –0.02 –0.02 0.02 –0.02 9,790 F0V 0.30 0.03 0.30 0.17 7,300 G0V 0.58 0.06 0.50 0.31 5,940 K0V 0.81 0.45 0.64 0.42 5,150 M0V 1.40 1.22 1.28 0.91 3,840 रंग सूचक (Color index, कलर इंडॅक्स​) एक सरल संख्या होती है जिस से किसी वस्तु का रंग बताया जाता है। खगोलशास्त्र में किसी तारे के रंग और उसके तापमाप में गहरा सम्बन्ध होता है, इसलिए उसमें किसी तारे के रंग सूचक से उसके तापमान का पता चलता है।Handbook of Space Astronomy and Astrophysics, Martin V. Zombeck, Cambridge University Press, Page 105, 1990, ISBN 0-521-34787-4 मापन किसी वस्तु का रंग सूचक मापने के लिए उसे दो अलग प्रकाश-फ़िल्टरों से देखकर उसकी चमक (जिसे खगोलशास्त्र में खगोलीय मैग्निट्यूड में बताया जाता है) मापी जाती है। कुछ फ़िल्टर इस प्रकार हैं: U - यह फ़िल्टर पराबैंगनी (ultraviolet, अल्ट्रावायोलेट​​) किरणों को गुज़रने देता है लेकिन बाकी किरणों को काफ़ी हद तक रोकता है V - यह फ़िल्टर प्रकट प्रकाश (visible, विज़िबल​​​), विशेषकर हरी-पीली, किरणों को गुज़रने देता है लेकिन बाकी किरणों में बाधा डालता है B - यह फ़िल्टर नीली (blue, ब्लू​​​) किरणों को गुज़रने देता है लेकिन बाकी किरणों में बाधा डालता है R - यह फ़िल्टर लाल (red, रेड​​​) किरणों को गुज़रने देता है लेकिन बाकी किरणों में बाधा डालता है इनके आधार पर U–B, B–V और V–R जसी रंग सूचक परिभाषित हैं। तारे के लिए रंग सूचक जितना छोटा हो, तारा उतना ही नीला और उतना ही अधिक गर्म होता है। किसी तारे का रंग सूचक अगर बड़ा है, तारा उतना ही लाल और उतना ही ठंडा होता है। तारों का उदाहरण हमारे सूरज का B–V रंग सूचक 0.656 ± 0.005 है और यह पीले-से रंग का है, जबकि राजन्य तारे का B–V रंग सूचक –0.03 है, जिसका अर्थ है कि यह नीले-से रंग का है। यदि राजन्य तारे के B और V फ़िल्टरों से मापे गए मैग्निट्यूड को देखा जाए तो इसका B मैग्निट्यूड 0.09 है जबकि इसका V मैग्निट्यूड 0.12 है, यानि B–V = –0.03 है। ध्यान रहे कि मैग्निट्यूड एक ऐसा उल्टा माप है जो जितना ज़्यादा हो, चमक उतनी ही कम होती है।The Simbad Astronomical Database https://web.archive.org/web/20061207041255/http://simbad.u-strasbg.fr/ 7 दिसंबर 2006 ' Rigel page https://web.archive.org/web/20061207041255/http://simbad.u-strasbg.fr/ 7 दिसंबर 2006 David F. Gray (1992), The Inferred Color Index of the Sun https://web.archive.org/web/20170705114048/http://adsabs.harvard.edu/cgi-bin/nph-bib_query?bibcode=1992PASP..104.1035G&db_key=AST&data_type=HTML&format=&high=44b52c369023103 5 जुलाई 2017 , Publications of the Astronomical Society of the Pacific, vol. 104, no. 681, pp. 1035-1038 (November 1992) इन्हें भी देखें तारों की श्रेणियाँ सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:खगोलशास्त्र श्रेणी:वर्णक्रम