Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हुन्ज़ा घाटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नवम्बर 2018 thumb|हुन्ज़ा में बलतित क़िला हुन्ज़ा घाटी पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के हुन्ज़ा-नगर ज़िले मे स्थित एक घाटी है। यह गिलगित से उत्तर में नगर वादी के समीप रेशम मार्ग पर स्थित है। इसमें कई छोटी छोटी बस्तीयों का जमावड़ा है। सब से बड़ी बस्ती करीमाबाद है, हालांकि इसका मूल नाम "बलतित" था। घाटी से राकापोशी का नज़ारा बहुत सुंदर है। यहाँ के मुख्य व्यवसाय पाकिस्तानी सेना और पर्यटन से सम्बन्धित है। वादी से हुन्ज़ा नदी गुज़रती है। स्थानीय लोग बुरुशस्की बोलते है। बलतित क़िला देखने की जगह है। हुन्ज़ा के लोग यहाँ के लोग विश्व में अपनी सुन्दरता के लिए प्रसिद्ध हैं। यह भी कहा जाता है कि यहाँ के लोग लम्बी आयु जीते हैं। इसके अतिरिक्त उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। स्त्रियाँ साठ साल की आयु में भी माँ बन सकती हैं। अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु का कारण यह बताया गया है कि लोग हर दिन कम से कम ४ किलोमीटर पैदल चलते हैं। मधु, बादाम, अखरोट, आदि प्राकृतिक वरदान समझी जाने वाली चीज़ें यहाँ के लोग अधिक मात्रा में खाते हैं, जिससे उनके शरीर को प्राकृतिक शक्ति मिलती है तथा यह लोग अधिकांश रूप से रोग-मुक्त रहते हैं। श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की घाटियाँ