Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रकसगण्डा जल प्रपात

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओडगी विकासखंड में बिहारपुर के निकट बलंगी नामक स्थान के समीप स्थित रेंहड नदी पर्वत शृँखला की ऊँचाई से गिरकर रकसगण्डा जल प्रपात का निर्माण करती है जिससे वहाँ एक संकरे कुंड का निर्माण होता हैं। यह कुंड अत्यंत गहरा है। इस कुंड से एक सुरंग निकलकर लगभग 100 मीटर तक गई है। यह सुरंग जहाँ समाप्त होता है, वहाँ एक विशाल जलकुंड बन गया है। रकसगण्डा जल प्रपात अपनी विलक्षणता एवं प्राकृतिक सौंन्दर्य के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। रियासत काल में अंग्रेज यहाँ मछलियों का शिकार करने जाया करते थे।