Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|साम्यवादी घोषणापत्र का प्रथम पृष्ठ कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र (जर्मन : Manifest der Kommunistischen Partei) वैज्ञानिक कम्युनिज़्म का पहला कार्यक्रम-मूलक दस्तावेज़ है जिसमें मार्क्सवाद और साम्यवाद के मूल सिद्धान्तों की विवेचना की गयी है। यह महान ऐतिहासिक दस्तावेज़ वैज्ञानिक कम्युनिज़्म के सिद्धान्त के प्रवर्तक कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने तैयार किया था और २१ फ़रवरी सन् १८४८ को पहली बार जर्मन भाषा में प्रकाशित हुआ था। इसे प्राय: साम्यवादी घोषणापत्र के नाम से जाना जाता है। यह संसार की सबसे प्रभावशाली राजनैतिक पाण्डुलिपियों में से एक है। इसमें (वर्तमान एवं आधुनिक) वर्ग संघर्ष तथा पूंजी की समस्यों की विश्लेषणात्मक विवेचन किया गया है (न कि साम्यवाद के भावी रूपों की भविष्यवाणी)। लेनिन के शब्दों में, यह छोटी-सी पुस्तिका अनेकानेक ग्रन्थों के बराबर है; उसकी आत्मा सभ्य संसार के समस्त संगठित और संघर्षशील सर्वहाराओं को प्रेरणा देती रही है और उनका मार्गदर्शन करती रही है। इन्हें भी देखें प्रसिद्ध पुस्तकें बाहरी कड़ियाँ 'कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र' का संक्षेप कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र ‘कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र’ के बारे में Manifest der Kommunistischen Partei -- Metalibri Full text of the The Communist Manifesto English edition of 1888 from the Marxists Internet Archive in all formats: PDF, Audio, HTML, Word, Text, etc. 61 The Communist Manifesto — English edition of 1888, edited by फ्रेडरिक एंगेल्स (Engels) Free audiobook from LibriVox (Also available in German) paperback book A Marxism resource page Only remaining page of the first draft of the Manifesto in Marx's handwriting from the Marx papers at the International Institute of Social History. Images of English versions श्रेणी:साम्यवाद श्रेणी:विचारधाराएँ श्रेणी:मार्क्सवाद