411 REFERENCE · Wikipedia
द ट्वाइलाइट सागा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द ट्वाइलाइट सागा (अंग्रेज़ी: The Twilight Saga) पाँच अलौकिक रूमानी फंतासी फ़िल्मों की शृंखला है जिसका निर्माण समिट इंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है और यह अमरीकी लेखिका स्टेफनी मेयर की लिखी चार पुस्तकों की ट्वाइलाइट शृंखला पर आधारित है। फ़िल्मों में क्रिस्टन स्टीवर्ट, रॉबर्ट पैटिनसन और टेलर लॉटनर मुख्य भूमिकाओं में है। शृंखला की पहली किस्त ट्वाइलाइट २१ नवम्बर २००८ को रिलीज़ की गई थी। दूसरी किस्त न्यू मून २० नवम्बर २००९ को रिलीज़ हुई और इसने बॉक्सऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए। तीसरी किस्त एक्लिप्स को ३० जून २०१० को रिलीज़ किया और यह पहली ट्वाइलाइट फ़िल्म थी जिसे आईमैक्स में रिलीज़ किया गया।
शृंखला का निर्माण २००४ में पैरामाउंट पिक्चर्स के यहाँ शुरू हुआ जिसके दौरान ट्वाइलाइट का फ़िल्मी रूपांतरण लिखी गई पुस्तकों से काफ़ी अलग था। तीन वर्षों बाद समिट इंटरटेनमेंट ने फ़िल्म के अधिकार खरीद लिए। जब ट्वाइलाइट ने रिलीज़ के पहले ही दिन $३.५७ करोड़ की कमाई की तब समिट इंटरटेनमेंट ने घोषणा कि की वे न्यू मून का निर्माण शुरू करेंगे और उसे महीने उन्होंने अन्य पुस्तकों के अधिकार भी खरीद लिए।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
औपचारिक जालस्थल