Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्वास्थ्य प्रशासन में स्नातकोत्तर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मास्टर ऑफ़ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन या मास्टर ऑफ हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए या एम.एच.ए) स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की एक पेशेवर डिग्री है जो स्वास्थ्य प्रशासन के क्षेत्र में दी जाती हैं। यह उन छात्रों को प्रदान की जाती हैं जिन्होंने स्वास्थ्य प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन एवं अन्य स्वास्थ्य सेवा संगठनों के क्षेत्र में जरूरी ज्ञान और दक्षता हासिल की हैं। इन पाठ्यक्रमो में परिस्थितियों के अनुसार इनके सरंचना में अंतर हो सकता हैं हालांकि व्यवसायी-शिक्षक मॉडल कार्यक्रम आमतौर पर चिकित्सा, स्वास्थ्य व्यवसायों या संबद्ध स्वास्थ्य के कॉलेजों में पाए जाते हैं, कक्षा-आधारित कार्यक्रम व्यवसाय या सार्वजनिक स्वास्थ्य के कॉलेजों में होते हैं। इस पाठ्यक्रम के अध्ययन के दौरान आम तौर पर विद्यार्थियों को जनसंख्या स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य नीति, संगठनात्मक व्यवहार, स्वास्थ्य से जुड़े संगठनों के प्रबंधन, स्वास्थ्य विपणन और संचार, मानव संसाधन प्रबंधन, सूचना प्रणाली प्रबंधन के अध्ययन एवं अन्य क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव की भी आवश्यकता होती है। यह डिग्री प्रोग्राम स्वास्थ्य विषय के स्नातको को प्रबंधन के मुद्दों की विस्तृत एवं गहन समझ और उन्हें वरिष्ठ प्रबंधन भूमिकाओं के लिए तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह अमेरिकी, यूरोपीय, ऑस्ट्रेलियाई, भारतीय और श्रीलंकाई (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन- कोलंबो विश्वविद्यालय) http://pgim.cmb.ac.lk/wp-content/uploads/2014/04/medAdminMsc.pdf https://web.archive.org/web/20140808061716/http://pgim.cmb.ac.lk/wp-content/uploads/2014/04/medAdminMsc.pdf 8 अगस्त 2014 http://pgim.cmb.ac.lk/wp-content/uploads/2014/04/medAdminMD.pdf https://web.archive.org/web/20160304060936/http://pgim.cmb.ac.lk/wp-content/uploads/2014/04/medAdminMD.pdf 4 मार्च 2016 विश्वविद्यालयों के द्वारा प्रदान किया जाता हैं। यह डिग्री प्रोग्राम पारंपरिक रूप से स्वास्थ्य प्रशासन के स्थानीय, राज्य और संघीय स्तर पर एवं साथ ही गैर-लाभकारी क्षेत्र पर केंद्रित होता है। जनरल एमएचए कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य सेवाओं और सिस्टम क्षेत्रों में वरिष्ठ प्रबंधकीय और नियोजन कार्य के लिए जरूरी ज्ञान प्रदान करना है। कार्यक्रम के उद्देश्य उन स्नातकों को विकसित करना है जो सक्षम सामान्य और वित्तीय प्रबंधकों, सक्षम योजनाकारों, सार्वजनिक स्वास्थ्य के बारे में जानकार और स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के वित्तपोषण, समाज, कानून और नैतिकता के बारे में जानकार हो। इस पाठ्यक्रम के लिए अधिकांश देशों में, आवेदकों को न्यूनतम चार वर्ष की स्नातक से नीचे की डिग्री की आवश्यकता होती है एवं उन्हें स्वास्थ्य प्रणाली में न्यूनतम पेशेवर अनुभव वांछनीय है। यदयपि विभिन्न विश्वविद्यालयों के अपने मापदंड होते है। संयुक्त राज्य यद्यपि संयुक्त राज्य में वाणिज्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य विज्ञान के कई कॉलेजों में स्वास्थ्य प्रशासन की डिग्री होती हैं, लेकिन उनमे से ही केवल कुछ को ही “कमीशन ओन द अक्रेदिसन ऑफ़ हेल्थकेयर मैनेजमेंट एजुकेशन” (सीएएचएमई) के द्वारा मान्यता दी जाती है। इन मान्यता प्राप्त कार्यक्रमों में आवेदन करने के लिए आवेदकों को चार साल की पूर्वस्नातक की डिग्री होनी चाहिये। कुछ विश्वविद्यालय एएसीएसबी मान्यता, या एमबीए / एचओएम डिग्री कार्यक्रमों के साथ दोहरी एमबीए / एमएचए की डिग्री प्रदान करते हैं, जो कि समवर्ती या क्रमिक रूप से पूरा हो सकते हैं।Duah MHA/MBA Degree - University of Minnesota School of Public Health http://www.sph.umn.edu/programs/mha/mhamba/ University of Minnesota 17 June 2013 https://archive.today/20130619221423/http://www.sph.umn.edu/programs/mha/mhamba/ 19 जून 2013 dead कुछ एमएचए कार्यक्रमों को नामांकन से पहले पेशेवर अनुभव की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन अधिकांश ऐसे पाठ्यक्रमों में कार्य अनुभव की आवश्यकता होती हैं जिसमें इंटर्नशिप या फेलोशिप शामिल हैं। संयुक्त राज्य में हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन स्नातक कार्यक्रम अधिकांशत: सार्वजनिक स्वास्थ्य, व्यवसाय, संबद्ध स्वास्थ्य के विद्यालयों द्वारा संचालित किये जाते हैं एवं आषधियों पाठ्शालाओं के द्वारा काफी कम संचालित किये जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया में मास्टर ऑफ़ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन दो भागों में विभाजित किया जा सकता है जिसमें पहला भाग स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में स्नातक डिप्लोमा और इसी के परिणाम के आधार पर इन डिग्रीधारीयों को कोर्स के दुसरे भाग में जारी रखने की अनुमति दी जाती है जो मास्टर ऑफ हैल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री में परिणत हो जाती है। भारत भारत में भी मास्टर ऑफ़ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम कई विश्वविद्यालयों एवं अस्पतालों द्वारा आयोजित किया जाता हैं। कॉर्पोरेट संस्कृति एवं अत्याधुनिक अस्पतालों के आगमन के चलते भारत मे भी इन पाठ्यक्रमों की जरुरत बढती जा रही हैं। भारत में यह २ वर्षीय पाठ्यक्रम ४ समेस्टर (6 महीने का एक समेस्टर) में बिभाजित होता हैं। इन पाठ्यक्रम में मानव संसाधन (एचआर) से संबंधित समस्याओं को समझने एवं अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं के बीच समन्वय के लिए इन उम्मीदवारों को विशेष कौशल सीखाया जाता हैं। इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए एमबीबीएस / बीडीएस / बीवीएससी / बीएससी (नर्सिंग) / बीएचए / बीबीए (एचए) में से कोई भी एक पाठ्यक्रम में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। पाठ्यक्रम में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर की जाती है। भारत के कुछ प्रमुख अस्पताल जैसे एम्स, देवी अहिल्या इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, अपोलो हॉस्पिटल प्रशासन संस्थान, हैदराबाद इत्यादि के द्वारा भी मास्टर ऑफ़ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।https://www.itm.edu/executiveeducationcentre/masters-healthcare-management/ Executive MBA in Healthcare Management itm.edu 3 October 2017 https://web.archive.org/web/20171004140427/https://www.itm.edu/executiveeducationcentre/masters-healthcare-management/ 4 अक्तूबर 2017 dead सन्दर्भ श्रेणी:शिक्षा