411 REFERENCE · Wikipedia
अहमद प्रथम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अहमद प्रथاحمد اول उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तानक़ैसर-ए-रूमख़ादिम उल हरमैन अश्शरीफ़ैनइस्लाम के ख़लीफ़ा Ahmed I by John Young.jpg 22 दिसम्बर 1603 – 22 नवम्बर 1617 महमद तृतीय मुस्तफ़ा प्रथम 14वें उस्मानी सुल्तान (पादिशाह) कौसम सुल्तान (क़ानूनी बीवी) माह फ़िरोज़ ख़ातून बीवियाँ अहमद बिन महमद उस्मानी राजवंश शाही ख़ानदान महमद तृतीय ख़नदान सुल्तान 1590 04 18 yes मनिसा सराय, मनिसा, उस्मानिया 1617 11 22 1590 04 18 yes तोपकापी सराय, क़ुस्तुंतुनिया, उस्मानिया सुल्तान अहमद मस्जिद, इस्तांबुल तुग़रा सुन्नी इस्लाम Tughra of Ahmed I.JPG
अहमद प्रथम (احمد اول ota Aḥmed-i evvel; I. Ahmed; 18 अप्रैल 1590 – 22 नवम्बर 1617) 1603 से 1617 उनकी मौत तक उस्मानिया साम्राज्य के सुल्तान रहे। अहमद के दौर में "भ्रातृवध" की शाही उस्मानी परंपरा समाप्त हुई थी, इसके बाद किसी उस्मानी शासक ने तख़्त आसीन होने पर इनके सभी भाइयों का वध नहीं किया।Peirce Leslie The Imperial Harem: Women and Sovereignty in the Ottoman Empire https://archive.org/details/imperialharemwom00peir Oxford University Press 99 1993 0-19-508677-5 वे नीली मस्जिद, तुर्की की सबसे जानी पहचानी मस्जिदों में से एक, के निर्माण करने हेतु प्रसिद्ध हैं।
परिचय
अहमद की हुकूमत युद्ध, विद्रोह और कुशासन की वजह से कमज़ोर थी। हालांकि वे कुछ विद्रोहियों को ख़त्म करने में कामयाब थे। उन्होंने अपने कुछ वज़ीरों को मौत की सज़ा दी और रिश्वतखोरी और षड्यंत्र रचने की वजह से उन्होंने महल के कई उच्च पदाधिकारियों को निर्वासित किया। उन्होंने भूमि प्रशासन के सुधार के लिए एक नई नीति भी स्थापित की।
ऑस्ट्रिया के साथ हस्ताक्षरित ज़्सिवातोरोक (1606) के शांति समझौते ने उस्मानी प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुँचाया, और अहमद अपने राज्य के भीतर फ़्रांस, वेनिस, और नीदरलैंड को ख़ास व्यावसायिक अधिकार देने के लिए मजबूर था।
अहमद एक धर्मनिष्ठ शख़्स थे और कई अवसरों पर दान दिए, ख़ासकर मक्का और मदीना के पवित्र शहरों में। उनके सात बेटों में से, उस्मान द्वितीय, मुराद चतुर्थ, और इब्राहिम तख़्त पर विराजमान हुए।https://www.britannica.com/biography/Ahmed-I संग्रहीत प्रति 9 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20170803172506/https://www.britannica.com/biography/Ahmed-I 3 अगस्त 2017 live
सन्दर्भ
श्रेणी:उस्मानी साम्रज्य के सुल्तान
श्रेणी:1590 में जन्मे लोग
श्रेणी:1617 में निधन