411 REFERENCE · Wikipedia
आदोनि की घेराबंदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आदोनी की घेराबंदी मराठा–मैसूर युद्ध 250px| आदोनी की घेराबंदी 1786 आदोनी, कर्नूल जिला, आन्ध्र प्रदेश मैसूर राज्य की विजय मैसूर का साम्राज्य मराठा साम्राज्यहैदराबाद के निज़ाम टीपू सुल्तान रघुनाथरावहरी पंतअरस्तु जाह अज्ञात 20,000 मराठा सैनिक 25,000 निज़ाम सैनिक
आदोनी की घेराबंदी एक सैन्य संघर्ष था जो 1786 में मैसूर साम्राज्य के टीपू सुल्तान की सेनाओं और हैदराबाद के निज़ाम के साथ गठबंधन करने वाले मराठा साम्राज्य के बीच हुआ था। टीपू सुल्तान ने मराठों और हैदराबाद की संयुक्त सेनाओं को पराजित किया और आदोनी पर विजय प्राप्त की।
आदोनी, तुंगभद्रा के दक्षिण में, हैदराबाद के निज़ाम की एक मजबूत सीमावर्ती चौकी थी। टीपू सुल्तान ने 1786 में आदोनी पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया। किले की रक्षा महाबत जंग कर रहे थे। महाबत जंग ने टीपू के आक्रमण के विरुद्ध सहायता के लिए निज़ाम और मराठों को पत्र लिखे।https://books.google.co.in/books?id=hkbJ6xA1_jEC&q=Tipu+Adoni&redir_esc=y#v=snippet&q=Tipu%20Adoni&f=false History of Tipu Sultan Hasan Mohibbul 2005 Aakar Books 978-81-87879-57-2 en महाबत जंग ने मंत्री असद अली खान को टीपू को अदोनी पर हमला न करने के लिए मनाने हेतु भेजा बड़ी धनराशि की पेशकश की । लेकिन टीपू ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और हमला करने के लिए आगे बढ़ा।https://books.google.co.in/books?id=Y-kanqrtVhYC&q=Tipu+Adoni&redir_esc=y#v=snippet&q=Tipu%20Adoni&f=false Anglo-Maratha Relations, 1785-96 Sen Sailendra Nath 1994 Popular Prakashan 978-81-7154-789-0 en
पत्र प्राप्त होने के बाद, हरिपंत, अप्पा बुलवंत और रघुनाथराव के नेतृत्व में मराठा सेनाओं तथा मुगल अली खान और तहव्वर जंग के नेतृत्व में निज़ाम - सलाबत जंग की सेनाओं को महाबत जंग की सहायता के लिए भेजा गया। सेनाएँ बन्नू नदी पर मिलीं और अदोनी की ओर कूच किया। मराठा सेनाओं की संख्या 20,000 थी और निज़ाम की सेनाओं की संख्या 25,000 थी।
मराठा और निज़ाम की संयुक्त सेना ने अदोनी किले में टीपू सुल्तान की सेनाओं का सामना किया। दोनों पक्षों को भारी जनहानि हुई। 21 दिनों की घेराबंदी के बाद, मराठा-निज़ाम की सेनाएँ अदोनी किले से पीछे हट गईं। अदोनी को मैसूर साम्राज्य में मिला लिया गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:मराठा और मैसूर की लड़ाइयाँ
श्रेणी:मराठों से जुड़ी लड़ाई