411 REFERENCE · Wikipedia
इस्कॉन मंदिर, पुणे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इस्कॉन एनवीसीसी ISKONNVCC_01.JPG इस्कॉन न्यू वैदिक कल्चरल सेंटर (महाराष्ट्र, भारत) India Maharashtra महाराष्ट्र में स्थित 18.26 73.52 type:landmark_region:IN inline,title श्री श्री राधा वृंदावनचंद्र मंदिर भारत महाराष्ट्र पुणे कोंढवा, पुणे राधा कृष्ण जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली 2013 http://www.iskconpune.in/
इस्कॉन न्यू वैदिक कल्चरल सेंटर (NVCC), श्री श्री राधा वृंदावनचंद्र मंदिर या इस्कॉन भारत के पुणे में स्थित एक गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय का मंदिर है। यह मूलत: हिंदू भगवान राधा कृष्ण को समर्पित है। इसे 2013 में उद्घाटित किया गया था। यह पुणे शहर का सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है।https://wap.business-standard.com/article/pti-stories/pranab-inaugurates-iskcon-s-vedic-cultural-centre-113022400261_1.html प्रणब ने इस्कॉन के वैदिक कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया 19 मई 2020नवंबर 2024 InternetArchiveBot यह मंदिर पुणे का शैक्षिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक लैंडमार्क है। इसका उद्देश्य सर्वोच्च भगवान और सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम में उनके जन्मजात मूल्यों को पुनर्जीवित करना है।इस्कॉन पुणे एनवीसीसी https://centres.iskcon.org/centre/iskcon-pune-nvcc/ 29 जून 2023
इतिहास
मंदिर का परिसर 6 एकड़ में बना है और इसके निर्माणकार्य में 7 वर्ष का समय लगा है। मंदिर के निर्माण में 40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं जो इस्कॉन मंदिर में कैंप और भक्तों के द्वारा वित्तपोषित धनराशि थी। मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2013 में किया था।http://archive.indianexpress.com/news/iskcon-s-new-rs-40cr-temple-to-take-people-back-to-vedic-times/1078537/ इस्कॉन का 40 करोड़ रुपये का नया मंदिर लोगों को वैदिक काल में वापस ले जाएगा 19 मई 2020
संरचना
thumb|मुख्य राधाकृष्ण मंदिर
thumb|वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर
इस परिसर के अंदर दो मंदिर हैं- मुख्य राधा- कृष्ण मंदिर और दूसरा वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर। राधा-कृष्ण मंदिर में लाल पत्थर और संगमरमर का उपयोग करके खूबसूरत ढंग से बनाया गया है। यह उत्तर भारतीय वास्तुकला शैली के रूप में निर्मित गया है, जबकि वेंकटेश्वर मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला शैली के रूप में (तिरुमाला में बालाजी मंदिर के समान) संरचित हुआ है। इसको बनाने में कोटा पत्थर का उपयोग किया गया है।http://archive.indianexpress.com/news/iskcon-s-new-rs-40cr-temple-to-take-people-back-to-vedic-times/1078537/ इस्कॉन का 40 करोड़ रुपये का नया मंदिर लोगों को वैदिक काल में वापस ले जाएगा 19 मई 2020
इसमें एक बड़ा ध्यान कक्ष है जिसमें 2000 लोग बैठ सकते हैं जबकि प्रसादम हॉल में 3000 लोग बैठ सकते हैं। मंदिर में प्रतिदिन भगवद गीता और भागवत पुराण पर दैनिक कक्षाएँ प्रतिपादित होती हैं।https://wap.business-standard.com/article/pti-stories/pranab-inaugurates-iskcon-s-vedic-cultural-centre-113022400261_1.html प्रणब ने इस्कॉन के वैदिक कल्चरल सेंटर का उद्घाटन किया 19 May 2020नवंबर 2024 InternetArchiveBot
गैलरी
इन्हें भी देखें
इस्कॉन का हरे कृष्ण मंदिर
सन्दर्भ
श्रेणी:राधा कृष्ण मन्दिर
श्रेणी:देवतानुसार हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:नगरानुसार भारत में हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:भारत में हिन्दू मंदिर
श्रेणी:पुणे के हिन्दू मन्दिर
श्रेणी:महाराष्ट्र में हिन्दू मंदिर