411 REFERENCE · Wikipedia
रॉन वीज़्ली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Ron Weaseley.jpg 180px रॉन वीज़्ली रूपर्ट ग्रिंट left कलाकार: रूपर्ट ग्रिंट left रचयिता: जे. के. रोलिंग left पहली उपस्थिति: हैरी पॉटर और पारस पत्थर left आखरी उपस्थिति: हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े left दल: गरुड़द्वार
रॉनाङ वीज़्ली (:en:Ron Weasley) जे. के. रोलिंग द्वारा रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) शृंखला में एक जादूगर है। वो इसके प्रमुख किरदार हैरी पॉटर का ख़ास दोस्त है। वो भी तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉगवर्ट्स में पढ़ता है। उसके माँ-बाप (श्रीमती मॉली वीज़्ली और श्री आर्थर वीज़्ली) दोनो ही जादूगर हैं -- रॉन एक शुद्ध रक्त जादूगरी ख़ानदान से है। अन्य जादूगरी ख़ानदानों के मुक़ाबले उनका परिवार ग़रीब है, मगर वो लोग दिल के बड़े अच्छे हैं। उसके परिवार में उसको मिलाकर सात भाई बहन हैं। पढ़ाई में रॉन ठीक-ठाक है। दुष्ट लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट से लड़ने में हर्माइनी (और रॉन) ने हैरी की कई बार मदद की है।
चरित्र विवरण
रॉन का किरदार रोवलिं ने पहले ही दिन लिख लिया था। रॉन का किरदार उनके एक दोस्त शॉन हॅरिस से प्रेरित है, जिन्हे हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना भी समर्पित है। जब भी हॅरी को रॉन की ज़रूरत होती है तब वह हमेशा उसके लिए हैं। वह अक्सर हास्य राहत के रूप में प्रयोग किया जाता है, नायक के प्रति वफादार और प्रतिभा हैरी जादुई शक्ति के मामले में कम से कम का बहुत अभाव है। रॉन में कुछ गुण हैरी के रूप से बेहतर है, प्रकार हैरी बोहोट एक अमीर अनाथ है अथवा रॉन एक बड़े और प्यारा लेकिन गरीब परिवार से आता है। रॉन जादुई शतरंज में भी माहिर है।
श्रेणी:हैरी पॉटर
de:Figuren der Harry-Potter-Romane#Ron Weasley