411 REFERENCE · Wikipedia
ज्योति हेगड़े
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज्योति हेगड़े रुद्र वीणा और खंडारबानी घराने की सितार कलाकार हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र से संगीत सीखा है और धारवाड़ के कर्नाटक विश्वविद्यालय से संगीत में परास्नातक किया है।Jyoti Hegde Biography http://rudraveenajyoti.blogspot.in/2010/02/history.html 2014-06-01 https://web.archive.org/web/20170312153336/http://rudraveenajyoti.blogspot.in/2010/02/history.html 12 मार्च 2017 dead विदुषी ज्योति हेगड़े दुनिया में रुद्र वीणा की पहली और एकमात्र महिला वादक हैं।
वह ऑल इंडिया रेडियो के साथ रूद्र वीणा और सितार की ग्रेड-ए कलाकार हैं और नियमित रूप से संगीत कार्यक्रमों के लिए जाती हैं।
जीवन
ज्योति हेगड़े का जन्म और पालन-पोषण सिरसी में हुआ। जो कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले का सबसे बड़ा शहर है। जब वह 12 साल की थी तभी से उन्होंने संगीत सीखना शुरू कर दिया था। 16 साल की उम्र में, उन्होंने अपने पहले शिक्षक स्वर्गीय पंडित बिंदू माधव पाठक के मार्गदर्शन में रुद्र वीणा सीखना शुरू किया। उनकी शादी जी.एस. हेगड़े से हुई और उनका एक बेटा है।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय महिलाएँ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:उत्तर कन्नड़ ज़िला