411 REFERENCE · Wikipedia
दोहा, क़तर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दोहा الدوحة शहर Doha City Montage (2).png 275px दोहा के विविध दृश्य Qatar क़तर में दोहा की लोकेशन 25 17 12 N 51 32 0 E type:city_region:QA-DA inline,title देश क़तर म्युनिसिपैलिटी अल दोहा स्थापित 1825 महानगरीय 132 1351000 2016 auto N/A AST +3
right|thumb|300px|HEC Paris
दोहा (الدوحة) अरब देशों में से एक, फ़ारस की खाड़ी में स्थित प्रायद्वीपीय देश क़तर की राजधानी और यहाँ का सबसे बड़ा नगर है। यह शहर इस देश के पूर्वी तट पर स्थित है और देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र है। दोहा शहर की कुल आबादी 13,51,000 है जबकि इसके उपनगरीय क्षेत्रों को शामिल किया जाय तो कुल जनसंख्या लगभग 15 लाख के आसपास है।http://www.gulf-times.com/qatar/178/details/459624/doha-municipality-accounts-for-40%25-of-qatar-population Doha municipality accounts for 40% of Qatar population Gulf Times 20 October 2015 23 October 2015 https://web.archive.org/web/20151202070312/http://www.gulf-times.com/qatar/178/details/459624/doha-municipality-accounts-for-40%25-of-qatar-population 2 दिसंबर 2015 dead यह क़तर का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शहर है और देश की लगभग आधी आबादी इस शहर या इसके उपनगरीय इलाके में रहती है।
दोहा नगर की स्थापना अल बिदा नामक शहरी इलाके के उपनगर के रूप में सन् 1820 में हुई थी और 1971 में अंग्रेज़ी शासन से आज़ादी के पाश्चात इसे आधिकारिक रूप से राजधानी घोषित किया गया। पुराना शहर अल बिदा अब ख़ुद काफ़ी विस्तृत हो चुके दोहा शहर का एक नगरीय क्षेत्र है। विविधता और वैश्वीकरण के युग में अन्य जगहों के साथ बेहतर जुड़ाव के चलते आज दोहा एक वैश्विक शहर (ग्लोबल सिटी) है तथा मध्य पूर्व (पश्चिमी एशिया) का एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक केंद्र भी है।
बाहरी कड़ियाँ
दोहा में क्या देखें कहां जायें (दुनिया यात्रा)
सन्दर्भ
श्रेणी:एशिया के आबाद स्थान
श्रेणी:क़तर