Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कॅप्लर-१०बी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कॅप्लर-१०बी (Kepler-10b) पृथ्वी से ५६४ प्रकाश वर्ष दूर शिशुमार तारामंडल के क्षेत्र में स्थित कॅप्लर-१० तारे की परिक्रमा करता हुआ एक ग़ैर-सौरीय ग्रह है। यह १० जनवरी २०११ को मिला था और हमारे सौर मंडल से बहार मिला सब से पहला पत्थरीला ग्रह था (अन्य ग्रह गैस दानव श्रेणी के थे)। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का पता कॅप्लर अंतरिक्ष यान के ज़रिये लगाया था। अंदाज़ा लगाया जाता है कि यह पृथ्वी का १.४ गुना व्यास (डायामीटर) रखता है और इसका द्रव्यमान (मास) पृत्वी के ३.३ से ५.७ गुने के बीच में है। यह अपने तारे का हर ०.८ दिनों में चक्कर काट लेता है और अपने तारे के बहुत पास होने के कारण उसके वासयोग्य क्षेत्र में नहीं पड़ता (यानि यहाँ जीवन की सम्भावना बहुत कम है)। इसका घनत्व पृथ्वी से बहुत ज्यादा है और लोहे के घनत्व से मिलता-जुलता है। यह एक महापृथ्वी श्रेणी का ग्रह है। == इन्हें भी देखें == कॅप्लर-१० तारा महापृथ्वी ग़ैर-सौरीय ग्रह वासयोग्य क्षेत्र == सन्दर्भ ==