411 REFERENCE · Wikipedia
हिंदोस्तानी अंक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कई हिन्द-आर्य भाषाओं की तरह, हिंदोस्तानी (हिंदी-उर्दू) में एक दशमलव अंक प्रणाली है जो इस हद तक संकुचित है कि लगभग हर संख्या 1-99 अनियमित है, और इन्हें अलग अलग याद रखने की ज़रुरतै है। McGregor Ronald Stuart Outline of Hindi Grammar 61–62 1987 2nd revised Oxford Clarendon Press
+0+1+2+3+4+5+6+7+8+9+0शून्य, सिफ़्रएकदोतीनचारपाँचछह, छः, छै, छेसातआठनौ+10दसग्यारहबारहतेरहचौदहपन्द्रहसोलहसत्रह, सत्तरहअठारहउन्नीस+20बीसइक्कीसबाईसतेईसचौबीसपच्चीसछब्बीससत्ताईसअट्ठाईसउनतीस+30तीसइकतीस, इकत्तीसबत्तीसतैंतीसचौंतीसपैंतीस छत्तीससैंतीसअड़तीसउनतालीस+40चालीसइकतालीसबयालीसतैंतालीसचवालीसपैंतालीसछियालीससैंतालीसअड़तालीसउनचास+50पचासइक्यावन, इकावनबावनतिरपनचौवनपचपनछप्पनसत्तावनअट्ठावनउनसठ+60साठइकसठबासठतिरसठचौंसठपैंसठछियासठसड़सठअड़सठउनहत्तर+70सत्तरइकहत्तारबहत्तरतिहत्तरचौहत्तरपचहत्तरछिहत्तरसतहत्तरअठहत्तरउनासी+80अस्सीइक्यासी, इकासीबयासीतिरासीचौरासीपचासीछियासीसत्तासीअट्ठासीनवासी+90नब्बे, नव्वेइक्यानवे, इकानवेबानवे, बयानवेतिरानवेचौरानवेपचनवेछियानवेसत्तानवेअट्ठानवेनिन्यानवे
100 से ऊपर की संख्याएं और ज़्यादा नियमित हैं। १०० के लिए अंक है: सौ ; १,०००: हज़ार ; और १००० के १०० से क्रमिक अपवर्त्य: लाख १००,००० (१० ५ ), करोड़ १,००,००,००० (१० ७ ), अरब १,००,००,००,००० (१० ९, बिलियन), खरब १,००,००,००,००,००० (१० ११ ), नील १,००,००,००,००,००,००० (१० १३ ), पद्म १,००,००,००,००,००,००,००० (१० १५, क्वाड्रिलियन)। (भारतीय संख्या प्रणाली देखें।) लाख (lac) और करोड़ (crore) इतने आम हैं कि वे भारतीय अंग्रेज़ी में भी शामिल हो गए हैं।
संख्या 0 के लिए, आधुनिक मानक हिंदी में शून्य (एक संस्कृत तत्सम) का इस्तेमाल होता है और मानक उर्दू में सिफ़्र (अरबी से) का इस्तेमाल होता है। हिंदोस्तानी में देशी तद्भव सुन्ना है। कभी-कभी अर्ध-तत्सम 'शून' का भी इस्तेमाल किया जाता है (अर्ध-शिक्षित उधार)। बोलचाल की भाषा में हिंग्लिश अक्सर में इसे केवल ज़ीरो (अंग्रेज़ी zero से) कहा जाता है।
हिन्दी में संख्याएँ लिखने में को देवनागरी अंक चिह्नों का ईस्तेमाल किया जाता है, और उर्दू में पूर्वी अरबी अंक चिह्नों का।
अरबी0123456789हिंदी०१२'३'४५६७८९उर्दूur ۰ur ۱ur ۲ur ۳ur ۴ur ۵ur ۶ur ۷ur ۸ur ۹