Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्यूरियस 7

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ्यूरियस 7 (अंग्रेजी: Furious 7) जेम्स वान द्वारा निर्देशित एवं क्रिस मॉर्गन द्वारा लिखित 2015 की एक अमेरिकी एक्शन फिल्म है। 2013 की फास्ट एंड फ्यूरियस 6 की अगली कड़ी एवं द फास्ट एंड द फ्यूरियस फ्रैंचाइज़ी में यह सातवीं किस्त है हिंदी में इसे रफ्तार का जुनून नाम से रिलीज किया गया था। इस सीरिज की भारत में लोकप्रियता को देखते हुए फ़िल्म को पहले ही दिन 'बी' और 'सी' सेंटर्स में भी रिलीज़ किया गया था। == कथानक == ऑवेन शॉ और उसकी टीम को हराने के बाद, डोमिनिक टोरेटो (विन डीजल), ब्रायन ओ'कॉनर (पॉल वाकर) और बाकी के साथी अब सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं, जैसा कि वे हमेशा से चाहते थे, लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं कि वे चकित रह जाते हैं। ल्यूक हॉब्स (ड्वायने जॉनसन) पर हमला होता है और वह अस्पताल पहुंच जाता है। हेन की मृत्यु हो जाती है। डोमिनिक का घर विस्फोट से उड़ा दिया जाता है। ऑवेन का बड़ा भाई डेकार्ड शॉ (जैसन स्टेथम) अपने भाई की मौत का बदला लेने के इरादे से डोमिनिक और उसकी टीम के पीछे पड़ा है। हेन की मौत के विषय में जानने के बाद डोमिनिक की टीम अब उस आदमी की खोज में जुट जाती है जिसने उनके साथी को मारा है। वे डेकार्ड को ढूंढ निकालना चाहते हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें एक काम करना होता है। उन्हें मेगन रेमसे नामक हैकर को छुड़ाना होता है जिसे कुछ लोगों ने पकड़ रखा है। == पात्र == विन डीज़ल - डोमिनिक टोरेटो पॉल वॉकर -ब्रायन ओ'कॉनर जेसन स्टेथम - डेकार्ड शॉ टायरिस गिब्सन - रोमन पियर्स == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == औपचारिक जालस्थल फ्यूरियस 7 इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर फ्यूरियस 7 रॉटेन टमेटोज़ पर फ्यूरियस 7 बॉक्स ऑफ़िस मोजो पर फ्यूरियस 7 ऑलमूवी पर