411 REFERENCE · Wikipedia
तुमसे अच्छा कौन है (1969 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तुमसे अच्छा कौन है तुमसे अच्छा कौन है1.jpg तुमसे अच्छा कौन है का पोस्टर प्रमोद चक्रवर्ती प्रमोद चक्रवर्ती सचिन भौमिक शम्मी कपूर, बबीता, महमूद शंकर-जयकिशन 1969 भारत हिन्दी
तुमसे अच्छा कौन है 1969 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह सचिन भौमिक द्वारा लिखित और प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्मित और निर्देशित है। फिल्म ने शम्मी कपूर, बबीता, महमूद, ललिता पवार और प्राण ने भूमिकाएँ निभाई।जब स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आए रियल लाइफ जीजा-साली, देवर-भाभी https://www.bhaskar.com/bollywood/news/ENT-CBA-rajesh-khanna-celeb-who-on-screen-romance-with-their-relatives-5649372-PHO.html 6 नवम्बर 2018 दैनिक भास्कर 18 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20181107010226/https://www.bhaskar.com/bollywood/news/ENT-CBA-rajesh-khanna-celeb-who-on-screen-romance-with-their-relatives-5649372-PHO.html 7 नवंबर 2018 live संगीत शंकर जयकिशन की जोड़ी द्वारा रचित किया गया और हसरत जयपुरी और राजेन्द्र कृष्ण द्वारा गीत लिखें गए।
संक्षेप
अशोक रोजगार खोजने में असमर्थ है और अपनी अंधी बहन, रूपा को ठीक करने के लिए उसे 15000 / - रुपये की सख्त जरूरत है। उसे बाद में अमीर सरोजिनी देवी के यहाँ रोजगार मिल जाता है, जो उसे नियंत्रण से बाहर पोतियों, आशा, मंजू और अंजू को नियंत्रित करने के लिए कहती हैं। वह इसमें काफी सफलता पाता है लेकिन इस प्रक्रिया में आशा से उसे प्यार हो जाता है। यह सरोजिनी के लिये अच्छा नहीं है, जो उसे नौकरी से निकाल देती है, और आशा को लंदन स्थित प्राण से शादी करने के बारे में सोचती है। अशोक घर लौटता है और रुपा गायब हो जाती है। इसके तुरंत बाद उसे सबूत मिलते हैं कि उन्होंने खुद को मार डाला होगा। उसके पास एकमात्र सुराग लाइसेंस प्लेट नंबर है और वह इसका पता लगाने के लिए तैयार है। वह यह नहीं जानता कि वह जिस व्यक्ति की तलाश में है वह पहले से ही इस बारे में अवगत है।
मुख्य कलाकार
शम्मी कपूर - अशोक
बबीता - आशा
महमूद - महेश
ललिता पवार - सरोजिनी देवी / सरिता
प्राण - प्राण
शुभा खोटे - शीला
अरुणा ईरानी - लिली
लीला मिश्रा - शीला की माँ
मुराद - जेलर
मदन पुरी
रहमान
संगीत
33:03 गीत गायक शंकर-जयकिशन गंगा मेरी माँ का नाम मोहम्मद रफी 6:00 राजेन्द्र कृष्ण प्यार का लेकर उड़न खटोला शारदा, मोहम्मद रफी 4:01 राजेन्द्र कृष्ण तुमसे अच्छा कौन है मोहम्मद रफी 4:10 हसरत जयपुरी किस किस से प्यार करूँ मोहम्मद रफी 4:24 राजेन्द्र कृष्ण मुझे कुछ होता है लता मंगेशकर 4:24 हसरत जयपुरी रंगत तेरी सूरत सी मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर 4:59 हसरत जयपुरी जनम जनम का साथ है मोहम्मद रफी 5:05 हसरत जयपुरी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0158294 तुमसे अच्छा कौन है
श्रेणी:1969 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में