411 REFERENCE · Wikipedia
मैदान, कोलकाता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|''कलकत्ता क्रिकेट क्लब का मैदान, 15 जनवरी. 1861, को दर्शाती पर्सी कारपेंटर की एक जलरंगों से बनी तस्वीर पर आधारित एक अश्ममुद्रण
मैदान, जिसे ब्रिगेड परेड ग्राउंड भी कहा जाता है, भारत के कोलकाता, के केंद्र में स्थित एक बड़ा सार्वजनिक उद्यान और शहरी हरा क्षेत्र है। इसका क्षेत्रफल लगभग 988 एकड़ (4.0 किमी 2) है जो इसे एशिया का सबसे बड़ा शहरी उद्यान बनाता है। इस मैदान में खेलों के कई मैदान शामिल हैं, जिनमें सबसे प्रसिद्ध ईडन गार्डन नामक क्रिकेट स्टेडियम है, इसके अलावा कई फुटबॉल स्टेडियम और कोलकाता रेस कोर्स भी इसका हिस्सा हैँ। मैदान में कई मूर्तियाँ और स्थापत्य शिल्प भी स्थित हैं, जिनमें सबसे उल्लेखनीय विक्टोरिया मेमोरियल है। महानगर को ताजगी और हरियाली प्रदान करने के कारण, इसे "कोलकाता के फेफड़े" के रूप में जाना जाता है।
यह भारतीय सेना की संपत्ति है, और ऐतिहासिक फोर्ट विलियम में सेना के पूर्वी क्षेत्र की आलाकमान यहीं पर है। मैदान, उत्तर में एस्प्लेनेड के राजभवन की इमारत से लेकर दक्षिण में अलीपुर में बेल्वेडियर रोड पर राष्ट्रीय पुस्तकालय तक फैला हुआ है। इसका विस्तृत क्षेत्र पश्चिम में हुगली नदी से पूर्व में विक्टोरिया मेमोरियल तक फैला है। मैदान को कोलकाता का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है, साथ ही यह शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है और कलकत्तावासियों के लिए अवकाश और मनोरंजन का केंद्र है।
यहां कोलकाता मेट्रो का स्टेशन भी है।
सन्दर्भ
श्रेणी:कोलकाता के क्षेत्र
श्रेणी:कोलकाता मेट्रो स्टेशन