Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झ़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb right|thumb|झ़ की ध्वनि सुनिए झ़ देवनागरी लिपि का एक वर्ण है। इसका प्रयोग हिंदी-उर्दू (उर्दू: ژ) में केवल गिनती के ही शब्दों में होता है, जैसे की "झ़ुझ़" (जो एक प्रकार की साही या पॉर्क्युपाइन होता है) और अझ़दहा (जिसे अंग्रेज़ी में ड्रैगन/dragon कहते हैं)। अंग्रेज़ी में इसका प्रयोग बहुत सारे शब्दों में होता है, जैसे टेलिविझ़न (television), ट्रेझ़र (treasure यानी ख़ज़ाना), व़िझ़न (vision यानी दृष्टि या नज़र), डिसिझ़न (decision यानी फ़ैसला) और डिव़िझ़न (division यानी बाँटना या किसी चीज़ का भाग करना)। प्रथा के अनुसार "झ़" को कभी-कभी "ज़" भी लिखा जाता है, जैसे television को अकसर "टेलिविज़न" लिखा जाता है, हालाँकि यह पूर्णतः सही नहीं है। अंतरराष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला में इसके उच्चारण को ʒ चिह्न से लिखा जाता है और उर्दू में इसके लिए ژ अक्षर प्रयुक्त होता है, जिसे "झ़े" कहा जाता है। घोष तालव्य-वर्त्स्य संघर्षी झ़ को भाषाविज्ञान के नज़रिये से "घोष पश्वर्त्स्य संघर्षी" वर्ण कहा जाता है। अंग्रेज़ी में इसे व़ॉइस्ड पलैटो-ऐल्व़िओलर फ़्रिकेटिव़ (voiced palato-alveolar fricative) कहते हैं। पूर्वी पंजाबी और पश्चिमी हिंदी में सहस्वानिकी पूर्वी पंजाब और सुदूर पश्चिमी हिंदी बोलने वाले क्षेत्रों में 'झ़' और 'य' में सहस्वानिकी देखी जाती है, जहाँ बहुत से लोग - अंग्रेज़ी शब्द measure ("मेझ़र" यानी मापन) को "मॅयर" वा "मॅय्यर" बोलते हैं। साथ में, हिंदी के "यार" को "झ़ार" और ये/यह को "झ़े" के तरह उच्चारित करते हैं। यह समपूरक (कंडिशनल) सहस्वानिकी होती है, जिसमें शब्द के शुरू में आने वाले 'झ़' और 'य' को 'झ़' ही बोला जाता है और शब्द के बीच में आने वाले 'झ़' और 'य' को 'य' ही बोला जाता है। ग़लत उच्चारण झ़ अक्षर की ध्वनि को कई लोग ग़लती से 'ज', 'ज़' या 'झ' से संबद्ध करते हैं। इससे कभी-कभार शब्दों के अर्थ का अनर्थ होता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई अंग्रेज़ी के version को "व़र्झ़न/व़र्शन" के जगह पर "वर्जन/वर्ज़न" के रूप में ग़लत उच्चारण करे, तो अधिकांश अंग्रेज़ी-भाषी लोग इसे "virgin" समझेंगे, जिसका अर्थ "कुंवारा/कुँवारी" है और जो कि अब अंग्रेज़ी में सेक्स से संबंधित एक संवेदनशील शब्द है। इन्हें भी देखिये देवनागरी अंतरराष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला झ, ज, ज़ श्रेणी:देवनागरी वर्णमाला श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:संघर्षी व्यंजन