Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मराकेश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मराकेश Marrakech Meṛṛakec /ar مراكش / ber ⴰⵎⵓⵔⴰⴽⵓⵛ प्रान्त स्तर का शहर Marrakech montage2.png 250px शहर का परिदृश्य। Marrakech map.png Map of Marrakesh Morocco मोरक्को में अवस्थिति। inline,title MA देश मोरक्को क्षेत्र मराकेश-सफ़ी प्रान्त मराकेश महापौर मोहम्मद लरबी बेलकैडPrésidences des communes: des résultats sans surprises http://www.medias24.com/Les-plus-de-Medias-24/157925-Mohamed-Larbi-Belcaid-PJD-nouveau-maire-de-Marrakech.html medias24.com 23 October 2015 https://web.archive.org/web/20151008011038/http://medias24.com/Les-plus-de-Medias-24/157925-Mohamed-Larbi-Belcaid-PJD-nouveau-maire-de-Marrakech.html 8 अक्तूबर 2015 dead स्थापना 1062 अबू बक्र इब्न उमर 2014 9288502014 Morocco Population Census 1063415 चौथा डब्ल्यूईटी +0 31 37 48 N 8 0 32 W 466 मराकेश (Marrakesh), मोरक्को का चौथा बड़ा शहर है जो ब्लाड-एल-हमरा (Blad el Hamra) नामक विस्तृत मैदान में कासाब्लांका से १६० मील दक्षिण-पश्चिम में १,५०० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। लताकुंजों की अधिकता एवं पर्वतीय दृश्यों के कारण यह आकर्षक नगर है। मराकेश के मध्य में जेम्मा-एल-फना (Djemma el Fna) नामक विशाल चौक है। सुल्तान का महल भी एक विस्तृत भाग में स्थित है। इसके बाहर एगुडालका शाही पार्क है जिसके दो मील लंबे एवं ५,००० फुट चौड़े क्षेत्र में फलदार वृक्ष लगे हुए हैं। मराकेश चहारदीवारी से घिरा हुआ है जिसमें कई प्रवेशद्वार हैं। कास्बा द्वार बहुत ही सुंदर है। धार्मिक भवनों में कुतुबिया मस्जिद (१२वीं शताब्दी की) बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसका गुंबद २२१ फुट ऊँचा है तथा यह मराकेश के स्मारकों में सबसे अधिक आकर्षक है। कास्बा मस्जिद के पास में सादी शरीफों के मकबरे हैं। बाईआ प्रासाद रेजीडेंट का आवास रहा है। सन्दर्भ श्रेणी:मोरक्को के नगर