411 REFERENCE · Wikipedia
हंस (पक्षी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हंसSwan Cygnus olor 2 (Marek Szczepanek).jpg जंतु रज्जुकी (Chordata) पक्षी (Aves) ऐन्सरीफोर्मीस (Anseriformes) अनैटिडाए (Anatidae) ऐन्सरिनाए (Anserinae) सिग्नस (Cygnus) गारसौल्ट,1764 सिग्नस सिग्नस(Cygnus cygnus) लीनियस, 1758 जातियाँ 6 जीवित
हंस (Swan) अनैटिडाए कुल के जलपक्षियों के सिग्नस (Cygnus) वंश के पक्षी होते हैं। वर्तमान विश्व में इसकी 6 जीवित जातियाँ हैं, हालांकि इसकी कई अन्य जातियाँ भी थीं जो विलुप्त हो चुकी हैं। हंस का बत्तख और कलहंस से जीववैज्ञानिक सम्बन्ध है, लेकिन हंस इन दोनों से आकार में बड़े और लम्बी गर्दन वाले होते हैं। नर और मादा हंस आमतौर पर जीवन-भर के लिए जोड़ा बनाते हैं।Andors, A. (1992). "Reappraisal of the Eocene groundbird Diatryma (Aves: Anserimorphae)". Science Series Natural History Museum of Los Angeles County. 36: 109–125.Murrary, P.F; Vickers-Rich, P. (2004). Magnificent Mihirungs: The Colossal Flightless Birds of the Australian Dreamtime. Indiana University Press.Bourdon, E. (2005). "Osteological evidence for sister group relationship between pseudo-toothed birds (Aves: Odontopterygiformes) and waterfowls (Anseriformes)". Naturwissenschaften. 92 (12): 586–91. Bibcode:2005NW.....92..586B. doi:10.1007/s00114-005-0047-0. PMID 16240103. S2CID 9453177.Todd, Frank S. (1991). Forshaw, Joseph (ed.). Encyclopaedia of Animals: Birds. London: Merehurst Press. p. 87. ISBN 1-85391-186-0.
सांस्कृतिक महत्व
अपनी सुंदरता और लम्बी यात्राओं के लिए हंसों को कई संस्कृतियों में महत्व मिला है। भारतीय साहित्य में इसे बहुत विवेकी पक्षी माना जाता है। और ऐसा विश्वास है कि यह नीर-क्षीर विवेक (पानी और दूध को अलग करने वाला विवेक) से युक्त है। यह विद्या की देवी सरस्वती का वाहन है। ऐसी मान्यता है कि यह मानसरोवर में रहते हैं। हंसों को आजीवन जोड़ा बनाने के लिए भी प्रेम-सम्बन्ध और विवाह का प्रतीक माना गया है।
जातियाँ
उपवंश छवि वैज्ञानिक नाम साधारण नाम विवरण वितरण ओलोरOlor120pxCygnus olorमूक हंसMute swanयूरेशिया में हूपर हंस से दक्षिणी क्षेत्रों में मिलने वालीयूरोप से दक्षिणी रूस, चीन और सागर-तटस्थ रूस चेनोपिसChenopis120pxCygnus atratusकाला हंसBlack swanमौसम के अनुसार जगह-जगह प्रवास करने वाला, काला शरीर और लाल चोंचआस्टेलिया (मानवों द्वारा न्यू ज़ीलैण्ड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन में भी स्थापित) स्टेनेलाइडीसSthenelides120pxCygnus melancoryphusकाला-गला हंसBlack-necked swanदक्षिण अमेरिका सिग्नसCygnus120pxCygnus cygnus हूपर हंसWhooper swanउत्तरी यूरेशिया में प्रजनन और सर्दियों में दक्षिणी यूरोप व पूर्वी एशिया में निवास120pxCygnus buccinatorट्रम्पेटर हंसTrumpeter swanउत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा हंस, देखने में हूपर हंस से मिलता-जुलता, शिकार के कारण विलुप्ति की कागार पर था लेकिन अब संख्या बढ़ गई हैउत्तर अमेरिका120pxCygnus columbianus टुण्ड्रा हंसTundra swanआर्कटिक टुण्ड्रा में प्रजनन और सर्दियों में यूरेशिया और उत्तर अमेरिका के कम-ठंडे क्षेत्रों में निवास, इसकी दो उपजातियाँ मानी जाती हैं:
बेस्विक हंस (Bewick's swan), जो यूरेशिया में पाया जाता है
विस्लिंग हंस (Whistling swan), जो उत्तर अमेरिका में पाया जाता हैउत्तर अमेरिका, यूरेशिया
इन्हें भी देखें
अनैटिडाए
ऐन्सरीफोर्मीस
जलपक्षी
सन्दर्भ
*
*
श्रेणी:साधारण पक्षी नाम