Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पेलाग्रा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|पेलाग्रा में त्वचा पर होने वाले लक्षणों में धूप के संपर्क में आने वाले हिस्सों की त्वचा का छिलना, लाल होना, पपड़ी जमना और मोटा होना शामिल है पेलाग्रा विटामिन नियासिन (विटामिन बी3) की कमी के कारण होने वाला एक रोग है। इसके लक्षणों में त्वचाशोथ, दस्त, मनोभ्रंश रोग और मुँह में छाले शामिल हैं।पेलाग्रा https://dermnetnz.org/topics/pellagra DermNet® 20 जून 2026 en 26 अक्टूबर 2023 आमतौर पर त्वचा के वे हिस्से सबसे पहले प्रभावित होते हैं जो रगड़ और विकिरण के संपर्क में आते हैं। समय के साथ प्रभावित त्वचा का रंग गहरा, सख्त और उसकी पपड़ी उतर सकती है या उससे खून निकल सकता है। संकेत और लक्षण पेलाग्रा के मुख्य लक्षण दस्त, डर्मेटाइटिस(त्वचा की सूजन), डिमेंशिया(याददाश्त कम होना) और मौत (इन्हें चार डी कहा जाता है) है।पेलाग्रा https://www.britannica.com/science/pellagra ब्रिटानिका 20 जून 2026 en बाल झड़ना, जीभ में सूजन आना, नींद न आना, कमज़ोरी, मानसिक उलझन या आक्रामकता आदि भी इसके सामान्य लक्षण है। कारण यह रोग उन लोगों में अधिक आम है जिनके आहार मुख्य रूप से मक्का या ज्वार पर आधारित होता है और जिसमें पर्याप्त प्रोटीन का सेवन नहीं होता है। पेलाग्रा कुछ चिकित्सीय स्थितियों या लंबे समय तक शराब के सेवन से प्रभावित लोगों में भी हो सकती है उपचार अगर इलाज न किया जाए तो पेलाग्रा चार या पाँच साल में जान ले सकता है। इसका इलाज निकोटिनामाइड से किया जाता है जिसमें निकोटिनिक अम्ल जैसा ही विटामिन का काम और रासायनिक संरचना होता है लेकिन इसकी विषाक्तता कम होती है।पिच पालोकिनम टी. पेलाग्रा नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन 2005 15 3 205–208 https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/16207585/ 20 जून 2026 1157-5999 निकोटिनामाइड कितनी बार और कितनी मात्रा में दिया जाता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि बीमारी कितनी बढ़ चुकी है। इन्हें भी देखें रोगों की सूची सन्दर्भ श्रेणी:रोग श्रेणी:त्वचा रोग