411 REFERENCE · Wikipedia
अक़ाल (परिधान सहायक)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|top|right|200px|बहरीन का एक पुरुष अक़ाल पहने हुए।
अक़ाल (अरबी: عقال, 'iqal: "बंधन" या "रस्सी") या अगाल, अरब पुरुषों द्वारा आमतौर पर पहने जाने वाला एक परिधान सहायक है। यह एक काली रस्सी है, जिसे अरब पुरुषों द्वारा पहने जाने वाले कुफिया को उसकी जगह पर टिकाए रखने के लिए दो बार लपेट कर पहना जाता है।
आम तौर पर इसे अरब प्रायद्वीप (सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, ईराक, कतर, अहवाज़, ईरान के पूर्वी तट के रहने वाले हौले अरबों द्वारा) और लेवेंट में (फिलिस्तीन, जॉर्डन, सीरिया, लेबनान) में पहना जाता है हालांकि यमन और ओमान में लोग इसे नहीं पहनते।
सन्दर्भ
श्रेणी:परिधान