Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वायु का घनत्व

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वायु का घनत्व पृथ्वी के वायुमंडल के प्रति इकाई आयतन का द्रव्यमान को कहते हैं। इसे वायुमंडलीय घनत्व भी कहा जाता है, जिसे लेटिन वर्ण ρ (रो) द्वारा लिखा जाता है। वायु घनत्व हवा के दाब की तरह बढ़ती ऊंचाई के साथ घटता है। यह वायुमंडलीय दाब, तापमान और आर्द्रता में भिन्नता के साथ भी परिवर्तित होता है। अंतर्राष्ट्रीय मानक वायुमंडल (आईएसए) के अनुसार 101.325 किलो पास्कल (kPa) दाब और 20 °C (68 °F) तापमान पर वायु का घनत्व लगभग 1.204 किलोग्राम प्रति घनमीटर (kg/m3) (0.0752 lb/cu ft) होता है। अंतर्राष्ट्रीय मानक वायुमंडल (आईएसए) के अनुसार 101.325 kPa दाब और 15 °C (59 °F) ताप पर हवा का घनत्व लगभग 1.225 kg/m3 (0.0765 lb/cu ft) होता है, जो जल का लगभग 1⁄800 है। शुद्ध जल का घनत्व 1,000 kg/m3 (62 lb/cu ft) होता है। वायु घनत्व एक गुण है जिसका उपयोग विज्ञान, इंजीनियरिंग और उद्योग की कई शाखाओं में किया जाता है। इसमें वैमानिकीOlson, Wayne M. (2000) AFFTC-TIH-99-01, Aircraft Performance FlightICAO, Manual of the ICAO Standard Atmosphere (extended to 80 kilometres (262 500 feet)), Doc 7488-CD, Third Edition, 1993, 92-9194-004-6.Grigorie, T.L., Dinca, L., Corcau J-I. and Grigorie, O. (2010) Aircrafts' Altitude Measurement Using Pressure Information:Barometric Altitude and Density Altitude, गुरुत्वाकर्षण विश्लेषणA., Picard, R.S., Davis, M., Gläser and K., Fujii (CIPM-2007) Revised formula for the density of moist air वाताकुलन उद्योगS. Herrmann, H.-J. Kretzschmar, and D.P. Gatley (2009), ASHRAE RP-1485 Final Report, वायुमण्डलीय विज्ञान और मौसम विज्ञानF.R. Martins, R.A. Guarnieri e E.B. Pereira, (2007) O aproveitamento da energia eólica (The wind energy resource).Andrade, R.G., Sediyama, G.C., Batistella, M., Victoria, D.C., da Paz, A.R., Lima, E.P., Nogueira, S.F. (2009) Mapeamento de parâmetros biofísicos e da evapotranspiração no Pantanal usando técnicas de sensoriamento remotoMarshall, John and Plumb, R. Alan (2008), Atmosphere, ocean, and climate dynamics: an introductory text 978-0-12-558691-7., कृषि अभियांत्रिकी (मिट्टी-वनस्पति-वायुमंडल-हस्तांतरण (एसवीएटी) मॉडल की मॉडलिंग और ट्रैकिंग) और संपीड़ित वायु से सम्बंधित अभियांत्रिकी समुदाय शामिल हैं। सन्दर्भ श्रेणी:वायुमण्डलीय ऊष्मागतिकी