411 REFERENCE · Wikipedia
हिन्दी पत्रकारिता दिवस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिन्दी पत्रकारिता दिवस 30 मई को मनाया जाता है। इसी तिथि को पण्डित युगुल किशोर शुक्ल ने 1826 में प्रथम हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन आरम्भ किया था।हिंदी पत्रकारिता दिवस : शब्दों से स्वाधीनता तक, जनजागरण, विमर्श और राष्ट्र निर्माण की अमर गाथा यह केवल एक समाचार पत्र का जन्म नहीं था, बल्कि भारतीय जनमानस की भाषाई चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के पुनर्जागरण का उद्घोष था।
जब भारत अंग्रेजी सत्ता के अधीन था, तब हिंदी में पत्रकारिता आरम्भ करना किसी साधारण कार्य से अधिक एक वैचारिक क्रांति थी। उस समय न संसाधन थे, न पाठकों का बड़ा वर्ग, न सरकारी सहयोग। फिर भी एक व्यक्ति ने यह विश्वास जगाया कि हिंदी केवल लोकभाषा नहीं, बल्कि लोकचेतना की भाषा भी बन सकती है।
उस काल में हिन्दी भाषी समाज तक समाचार पहुंचाने का कोई सशक्त माध्यम नहीं था। सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के रहते हुए भी यह प्रयास आगे चलकर हिन्दी पत्रकारिता की मजबूत नींव बना।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय हिन्दी पत्रकारिता केवल समाचारों तक सीमित नहीं रही। उसने जनजागरण का माध्यम बनकर लोगों में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया। अनेक समाचार पत्रों और संपादकों ने ब्रिटिश शासन की नीतियों का विरोध करते हुए जनता की आवाज बुलंद की। इसके लिए कई पत्रकारों को आर्थिक कठिनाइयों, मुकदमों और जेल तक का सामना करना पड़ा। इतिहास साक्षी है कि पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।हिंदी पत्रकारिता दिवस : कलम से डिजिटल युग तक, लोकतंत्र की आवाज बनी हिन्दी पत्रकारिता
इन्हें भी देखें
हिन्दी पत्रकारिता
उदन्त मार्तण्ड
बाहरी कड़ियाँ
सन्दर्भ
श्रेणी:दिवस
श्रेणी:हिन्दी