411 REFERENCE · Wikipedia
३१ मार्च
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
३१ मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ९०वॉ (लीप वर्ष में ९१ वॉ) दिन है। साल में अभी और २७५ दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
1774- भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1867- बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1921- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1959- बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964- बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1983- कोलंबियाई शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूकंप में करीब 500 लोगों की मौत।
1986- मेक्सिको में एक विमान दुर्घटना में विमान में सवार सभी 167 यात्नियों की मृत्यु।
2010-
रूस में मास्को मेट्रो बम विस्फोट के बाद दागेस्तान के अशांत काकेकस इलाके में दो आत्मघाती हमलावरों द्वारा किए गए शक्तिशाली विस्फोटों में 12 लोगों की मृत्यु और 27 लोग घायल हो गए।
दक्षिणी अफ़गानिस्तान के हेलमंद प्रांत के लश्कर गाह शहर के पास बाबाजी नामक गाँव के बाज़ार में हुए ज़बर्दस्त धमाके में भेड़ों की खरीद बिक्री करने के लिए आए 13 किसानों और दुकानदारों की मौत हो गई।
भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी सीटें आरक्षित करने का कानून बनाया गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना दैनिक आधार पर होगी। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।
2011 - भारतीय जनगणना आयोग द्वारा जारी किए गए 15वीं जनगणना के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार भारत की जनसंख्या पिछले दस वर्षों में 17.64 प्रतिशत बढ़कर 2011 में 121 करोड़ हो गई। साक्षरता दर 9.2 प्रतिशत बढ़कर 74.04 हो गई।
जन्म
1922- रिचर्ड काइली, अमेरिकी अभिनेता और गायक (मृ. 1999)1
1938- शीला दीक्षित, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री
1945- मीरा कुमार, लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष (भारत)
निधन
१९७२ - मीना कुमारी
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:मार्च