411 REFERENCE · Wikipedia
गुन्द्रुक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुन्द्रुक (नेपाली) हरी पत्तेदार सब्जी को एक दो घण्टे धूप में रखकर किसी बर्तन में अथवा जमीन के अन्दर दबाकर रख दिया जाता है और १५ -२० दिन में उसको निकाल कर सुखा दिया जाता है। यह खाने में खट्टा और स्वादिष्ट होता है। यह सिक्किम, दार्जीलिंग, पूर्वोत्तर राज्यो में और नेपाल में एक लोकप्रिय भोजन है। नेपाल में एक राष्ट्रीय व्यंजन होने का दावा किया जाता है। नेपाल में गुन्द्रुक की वार्षिक उत्पादन 2,000 टन का अनुमान है और उत्पादन का खपत भी घरेलू स्तर पर होता है। यह एक क्षुधावर्धक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह ऑफ सीजन के दौरान विशेष रूप से खनिजों का महत्वपूर्ण स्रोत है।