411 REFERENCE · Wikipedia
नुआपड़ा जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नुआपड़ा ज़िलाNuapada districtନୂଆପଡ଼ା ଜିଲ୍ଲା Nuapada in Odisha (India).svg नुआपड़ा 3,408 6,06,490 2011 157 विधानसभा सीटें 2 ओड़िया
नुआपड़ा ज़िला भारत के ओड़िशा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय नुआपड़ा है।"Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001"The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964"Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991
पश्चिमी उड़ीसा का नुआपड़ा जिला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद एवं महासमुंद और उड़ीसा के बरगढ़, बलांगिर व कलाहांडी जिलों से घिरा हुआ है। 3407.05 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला 1993 तक कालाहांडी का हिस्सा था, लेकिन प्रशासनिक सुविधा के लिहाज से इसे कालाहांडी से अलग एक नए जिले के रूप में गठित कर दिया गया। इस जिले का विस्तार 20° 0' उ० एवं 21° 5' उ० रेखांश तथा 82° 20' पू० एवं 82° 40' पू० अक्षांश के बीच है। पटोरा जोगेश्वर मंदिर, राजीव उद्यान, पातालगंगा, योगीमठ, बूढ़ीकोमना, खरियर, गोधू जलप्रताप आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
आवागमन
वायु मार्ग
नुआपड़ा का नजदीकी एयरपोर्ट रायपुर विमानक्षेत्र में है। यह एयरपोर्ट 120 किलोमीटर की दूरी पर है और देश के अनेक बड़े शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा है।
रेल मार्ग
नुआपड़ा रोड रेलवे स्टेशन यहां का करीबी रेलवे स्टेशन है, जो नुआपड़ा नगर से 3 किलोमीटर दूर है। यह रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे के विजाग-रायपुर रेल लाइन पर स्थित है।
सड़क मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग 217 और राज्य राजमार्ग 3 नुआपड़ा को अन्य शहरों से जोड़ता है। राज्य परिवहन की अनेक बसें नुआपड़ा के लिए चलती रहती हैं।
इन्हें भी देखें
नुआपड़ा
ओड़िशा
ओड़िशा के जिले
सन्दर्भ
श्रेणी:ओड़िशा के जिले
*