Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टाटा एअरलाइन्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|टाटा एअर सर्विसेस्।टाटा एयरलाइंस, को १५ अक्टूबर १९३२ को जेआरडी टाटा ने टाटा संस लिमिटेड (अब टाटा समूह) की एक डिवीजन टाटा संस के रूप में स्थापित किया था। यह बंबई-कराची और दक्षिण मद्रास के मार्ग पर एक डाक सेवा के रूप में शुरू किया गया था। १९३८ में इसका नाम बदल कर टाटा एयर सर्विसेज कर दिया गया और बाद में उसी वर्ष इसका एक नया नाम टाटा एयरलाइन्स रख दिया गया। इस समय तक इसकी सेवा दिल्ली और कोलंबो मे भी शुरु हो चुकी थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद कोलकाता भी विमान सेवा के नेटवर्क से जुड़ गया और टाटा एयरलाइंस ने २९ जुलाई १९४६ को एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप मे अपनी नियमित व्यावसायिक सेवा, भारत में एक नये नाम एअर इंडिया के साथ शुरु कीं। स्वामित्व परिवर्तन मार्च १९४८ में, भारत की स्वतंत्रता, के बाद विमान सेवा का ४९% भारत सरकार द्वारा अधिग्रहीत किया गया जिसमे अतिरिक्त २% की खरीद करने का विकल्प शामिल था। बदले में, एयरलाइन को भारत की ध्वज वाहक विमान सेवा बना दी गयी साथ ही उसे एअर इंडिया इंटरनेशनल के नाम से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं प्रदान करने की अनुमति भी दे दी गयी।http://www.timetableimages.com/ttimages/ai.htm संग्रहीत प्रति 19 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090430190707/http://www.timetableimages.com/ttimages/ai.htm 30 अप्रैल 2009 dead राष्ट्रीयकरण १९५३ में एअर इंडिया और इंडियन नेशनल एयरवेज सहित भारत के सभी एयरलाइनों का राष्ट्रीयकरण कर इंडियन एयरलाइंस निगम बनाया गया। चित्र दीर्घा सन्दर्भ श्रेणी:विमान सेवायें