411 REFERENCE · Wikipedia
बाराँ जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाराँ ज़िलाBaran district Baran in Rajasthan (India).svg बाराँ 6,992 12,22,755 2011 175 तहसील ? हिन्दी
बाराँ ज़िला भारत के राजस्थान राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बाराँ है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
सन् 1948 में संयुक्त राजस्थान के निर्माण के समय भी बाराँ एक जिला था। 31 मार्च 1949 को राजस्थान का पुनर्निर्माण हुआ और बाराँ जिला मुख्यालय को कोटा जिले का उपखण्ड मुख्यालय बनाया गया। 10 अप्रैल 1991 को पूर्व कोटा जिले से बाराँ जिले का निर्माण किया गया। बारां को प्राचीन काल में "वराह नगरी" के नाम से जाना जाता था। बारां चौदहवी व पन्द्रहवीं शताब्दी में सोलंकी राजपुतों के अधीन था। उस समय इसके अन्तर्गत १२ गाँव आते थे, इसलिए यह नगर बारां कहलाया। बारां समुद्रतल से २६२ मीटर की उँचाई पर कालीसिंध, पार्वती व परवन नदियों के बीच स्थित है। बारां जिला छह उपखण्डों - बारां, मांगरोल, अटरु, किशनगंज, शाहाबाद एवं छबडा तथा आठ तहसीलों - अंता, बारां, मांगरोल, अटरु, किशनगंज, शाहाबाद छबड़ा एवं छीपाबड़ौद में विभाजित है। बारां शहर में पानी की सप्लाई पार्वती नदी में स्थित हीकङदह से होती है। यह बाड़गंगा नदी के समीप स्थित है,जो कि परवन नदी की सहायक नदी है। बारां में (राज.) के सर्वाधिक सुरक्षित वन पाए जाते है।इस जिले के अंतर्गत है एक गांव शोरशन एकमात्र स्थान जहा ब्राम्हणी माता की प्रतिमा की पीठ की पूजा होती है।
यह जिला राजस्थान के ’हाड़ौती का पठार’ भौतिक प्रदेश के अंतर्गत आता है। यहां पर परवन नदी के किनारे शेरगढ़ का किला स्थित है जिसे कोशवर्धन दुर्ग भी कहा जाता है। बारां जिले व मध्यप्रदेश की सीमा पर पार्वती नदी प्रवाहित होती है जिसका उद्गम मध्यप्रदेश के भोपाल जिले से होता है।
इन्हें भी देखें
बाराँ
राजस्थान
राजस्थान के जिले
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के जिले
*