411 REFERENCE · Wikipedia
ईरुला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ईरुला Irulas1871.jpg सन् 1871-71 में लिया गया इरुला जनजाति के पुरुषों का एक फोटोग्राफ 213,641 2011 census India A-11 Individual Scheduled Tribe Primary Census Abstract Data and its Appendix http://www.censusindia.gov.in/2011census/PCA/ST.html censusindia.gov.in Government of India 28 October 2017 तमिलनाडु 189,621 केरल 23,721 कर्नाटक 10,259 Irula Soliga, Tamil, Yerukala
ईरुला, भारत की एक जनजाति हैं। इरुला लोग भारत के कई भागों के निवासी हैं किन्तु तमिलनाडु के तिरुवलुर जनपद में उनकी अच्छी संख्या है। इस क्षेत्र में उनकी जनसंख्या १००० से २००० के बीच आंकी गयी है। इन्हें भारत के कुछ क्षेत्रों में कालबेलिया प्रजाति के नाम से भी जाना जाता है|
ईरुला यह शब्द तमिल भाषा के ईरुल (=श्याम) शब्द से निकला है। दक्षिण भारत में नीलगिरि की पहाड़ियों पर निवास करनेवाली एक अत्यधिक श्यामवर्ण आदिम जाति का नाम ईरुला है। इसके विपरीत 'बडागा' सबसे सुंदर वर्णवाली आदिम जाति है। ईरुला लोग अपनी बोलचाल में अपभ्रंश तमिल का प्रयोग करते हैं तथा एक प्रकार के विष्णुपूजक हैं। इस जाति में विवाह के समय एक भोज देने के अतिरिक्त अन्य कोई विशेष प्रथा नहीं है। इनके यहाँ मृतकों को गाड़ने की प्रथा है, गाड़ते समय शव को पद्मामसनावस्था में एवं मस्तक को उत्तर की ओर करके रखा जाता है। ये लोग आर्थिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं, किंतु भविष्यवक्ता के रूप में इनका बड़ा आदर होता है।
बाहरी कड़ियाँ
"Building a better Rat Trap: Technological Innovation, Human Capital and the Irula" - Economic Research Paper about the Irula
श्रेणी:भारत की जनजातियाँ
श्रेणी:केरल की जनजातियां
श्रेणी:पुदुचेरी के सामाजिक समुदाय
श्रेणी:तमिलनाडु के सामाजिक समुदाय
श्रेणी:केरल के सामाजिक समुदाय