411 REFERENCE · Wikipedia
भारती इंटरप्राइजेज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
May 2009
Bharti Enterprises Private 200px|Bharti Airtel Logo 1976 Sunil Bharti Mittal Conglomerate IND नई दिल्ली, India IND Sunil Bharti Mittal (Chairman & Group CEO) Telecommunications Retail Insurance Digital TVMobile phonesLife Insurance Real estate Bharti AirtelBharti Infratel LimitedBharti Realty LimitedBeetel Teletech LimitedComviva Jersey Airtel and Guernsey Airtel Centum Learning Limited Bharti Walmart Bharti Retail Bharti AXA Life Insurance Bharti AXA General Insurance Bharti AXA Investment Managers Indus Towers over 30,000 (2010) US$ 10 billion (2009) US$ 1.11 billion (2009) Bharti.com yes
भारती इंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises), एक विशाल भारतीय व्यापारिक समूह है जिसका मुख्यालय भारत के नई दिल्ली में स्थित है, जहाँ से इसका संचालन संपूर्ण भारत और कुछ अन्य देशों में भी किया जाता है, जैसे श्री लंका, बांग्लादेश, जर्सी, गर्नसी और सेशेल्स; और साथ ही अफ्रीका के बुर्किना फासो, चाड, कांगो ब्राज़ाविल, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, गबोन, घाना, केन्या, मेडागास्कर, मालावी, नाइजर, नाइजीरिया, सिएरा लेओन, तंज़ानिया, युगांडा और जाम्बिया में भी इसका विस्तार हो रहा है। इसकी स्थापना सुनील भारती मित्तल द्वारा की गयी थी। भारती एंटरप्राइजेज का व्यापार दूरसंचार, खुदरा, वित्तीय सेवाएं, उत्पादन और सॉफ्टवेयर क्षेत्रों में फ़ैल हुआ है।
इतिहास
कंपनी की स्थापना सुनील भारती मित्तल ने 1976 में अपने दो भाइयों के साथ की थी। कंपनी भारत में अपने नाम की बजाय एयरटेल और बीटेल (पीएसटीएन फोन सेट) जैसे ब्रांड नामों से ज्यादा जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने अपने ब्रांड के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया के तहत अपने लोगो और व्यवसायिक छवि में परिवर्तन किया है।
कंपनियां
भारती प्राथमिक रूप से
भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd.)
Bharti Airtel
thumb|right|300px|भारती एयरटेल के 19 देशों में कवरेज के मानचित्र
भारती एयरटेल लिमिटेड उपयोगकर्ताओं की संख्या के आधार पर विश्व में दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर है और यह व्यवसायिक रूप से 20 देशों में मौजूद है। ग्राहकों की संख्या के आधार पर यह भारत की सबसे बड़ी एकीकृत दूरसंचार कम्पनी है |
भारती इंफ्राटेल (Bharti Infratel)
"भारती इंफ्राटेल" सुनील भारती मित्तल के स्वामित्व में है। कंपनी विभिन्न दूरसंचार और इंटरनेट प्रदाताओं के लिए टॉवरों का निर्माण और उनके रख-रखाव का काम करती है। हाल ही में कंपनी ने पर्यावरण की बेहतरी के लिए पी7 पहलों की शुरुआत की है। भारत के 18 राज्यों और 11 दूरसंचार क्षेत्रों में इन्फ्राटेल के 32,000 से भी ज्यादा टॉवर हैं, जो निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। भारती इंफ्राटेल की इंडस टॉवर्स में भी 42% की हिस्सेदारी है, जिसका निर्माण 12 क्षेत्रों में टॉवर व्यापार को संगठित करने के लिए भारती इन्फ्राटेल, वोडाफोन और आईडिया के संयुक्त उद्यम के रूप में किया गया था। [भारती इन्फ्राटेल की लिंक]
भारती रिटेल लिमिटेड (Bharti Retail Ltd.)
"भारती रिटेल लिमिटेड", भारती इंटरप्राइजेज के पूर्ण स्वामित्व वाली एक सहायक कंपनी है। भारती रिटेल बहु-प्रारूपी स्टोर की श्रृंखला का संचालन करती है। कंपनी के पड़ोस के किराना प्रारूप वाले स्टोर "इजीडे" ब्रांड और गठीले हायपरमार्केट प्रारूप "इजीडे मार्केट" ब्रांड के तहत संचालित होते हैं। हाल के दिनों में कंपनी, कृषि क्षेत्र की कंपनी फील्ड्फ्रेश की संयुक्त साझेदारी के साथ खाद्य आर्थिक क्षेत्रों में भी अधिकाधिक रूचि दिखा रही है।http://www.fieldfresh.in/ फिल्डफ्रेश फूड्स:: लिंकिंग इंडियन फिल्ड्स टू दी वर्ल्ड 29 अप्रैल 2011 https://web.archive.org/web/20090417013137/http://www.fieldfresh.in/ 17 अप्रैल 2009 dead
भारती इंटरप्राइजेज ने पूरे भारत में खुदरा (रिटेल) स्टोर खोलने के लिए वाल-मार्ट के साथ अनुबंध किया है। यद्यपि रिटेल स्टोर श्रृंखला के उद्यम की शुरुआत होना अभी बाकी है, लेकिन अगस्त 2007 में दोनों कंपनियों के एक आश्चर्यजनक वक्तव्य में कहा गया था कि उन्होंने थोक कैश-एंड-कैरी अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। कम्पनियाँ 7 सालों में 10-15 कैश-एंड-कैरी सुविधाएं खोलेंगी और करीब 5,000 लोगों को रोज़गार देंगी. प्रत्येक स्टोर 50,000-100,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला होगा.
भारती समूह की अन्य रिटेल कम्पनियाँ भारती रिटेल (होल्डिंग्स) प्राइवेट लिमिटेड, भारती रिटेल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड और सेडार सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड हैं।
भारती टेलीटेक लिमिटेड (Bharti TeleTech Ltd.)
"भारती टेलीटेक" भारत की अग्रणी दूरसंचार और सम्बद्ध उत्पाद कंपनी है। यह विश्व में लैंडलाइन टेलीफोन के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। पूरे देश में मजबूत नेटवर्क के साथ, कंपनी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के आईटी और टेलिकॉम उत्पादों की प्राथमिक वितरक भी है, जैसे मोटोरोला, ब्लैकबेरी, थॉमसन, पॉलीकॉम, ट्रांसेंड और लॉजीटेक.
http://www.transcendusa.com/Press/index.asp?LangNo=0&axn=Detail&PrsNo=1189 Transcend partners with Bharti 2008-11-22 Transcend https://web.archive.org/web/20090106054051/http://www.transcendusa.com/Press/index.asp?LangNo=0&axn=Detail&PrsNo=1189 6 जनवरी 2009 dead
कॉम्विवा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Comviva Technologies Limited)
कॉम्विवा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड पूरे विश्व में मोबाइल ऑपरेटर्स के लिए वीएएस समाधान प्रदान करने वाली एक भारतीय संस्था है। कॉम्विवा को पूर्व में भारती टेलीसॉफ्ट के रूप में जाना जाता था और इसे अप्रैल 2009 में कॉम्विवा ब्रांड का नाम दे दिया गया।
फील्डफ्रेश फूड्स प्रा. लिमिटेड (FieldFresh Foods Pvt. Ltd.)
"फील्ड्फ्रेश फूड्स प्रा. लिमिटेड" भारती इंटरप्राइजेज और डीएमपीएल इंडिया लिमिटेड (डेल मोंट पैसिफिक लिमिटेड की एक सहायक) के बीच का एक संयुक्त उद्यम है। कंपनी ताजा फल और सब्जियां तथा प्रसंस्कृत खाद्य व पेय को घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में प्रदान करती है।
भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी (Bharti AXA General Insurance Company)
"भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस" भारती इंटरप्राइजेज और एक्सा, जो वित्तीय सुरक्षा और संपत्ति प्रबंधन में विश्व की अग्रणी कंपनी है, का संयुक्त उद्यम है। यह कंपनी जुलाई 2007 में गठित हुई.
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Bharti AXA Life Insurance Company)
"भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड", भारती इंटरप्राइजेज और एक्सा, जो वित्तीय सुरक्षा और संपत्ति प्रबंधन में विश्व की अग्रणी कंपनी है, का संयुक्त उद्यम है। कंपनी जीवन बिमा और संपत्ति प्रबंधन उत्पादों की एक श्रंखला प्रदान करती है।
भारती एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्रा. लिमिटेड (Bharti AXA Investment Managers Pvt. Ltd.)
"भारती एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्रा. लिमिटेड", भारत की एक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी है जो भारती एंटरप्राइजेज, एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर (एक्सा आईएम) और एक्सा एशिया पैसिफिक होल्डिंग्स (एक्सा एपीएच) का एक संयुक्त उद्यम है।
सेन्टम लर्निंग लिमिटेड (Centum Learning Limited)
भारती इंटरप्राइजेज के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी "सेन्टम लिमिटेड" (पहले "भारती लर्निंग सिस्टम्स लिमिटेड"), एक शिक्षा और विकास संस्था है जो ग्राहक अनुभव के क्षेत्र में माहिर है। सेन्टम लर्निंग, जो भारती की एक सहायक कंपनी है, बड़े स्तर पर किसी व्यापार और राष्ट्र की उत्पादकता को प्रभावित करने के उद्देश्य से संपूर्ण शिक्षण और कौशल-निर्माण के समाधान प्रदान करती है। इसके अलावा, यह आधुनिक भारत का चेहरा बदलने के लिए युवाओं को उच्च शिक्षा भी प्रदान करती है।
शिक्षा के क्षेत्र में, सेन्टम लर्निंग काफी विस्तृत क्षेत्रों के लिए समाधान प्रदान करती है, जैसे प्रक्रिया आउटसोर्सिंग, कस्टम कंटेंट विकास, मिश्रित शिक्षण कार्यक्रमों के द्वारा प्रशिक्षण, कार्यकारी कोचिंग और प्रदर्शन कोचिंग से लेकर प्रक्रिया प्रबंधन और प्रमाणीकरण तक.
हाल ही में, सेन्टम लर्निंग ने अफ्रीका के 16 देशों में उत्पादकता और व्यापार बढाने के लिए भारती एयरटेल के साथ एक सामरिक सहयोग में प्रवेश किया है।
सेन्टम लर्निंग की अद्वितीय विशेषता है, विभिन्न औद्योगिक कार्यक्षेत्रों में शिक्षण और विकास में उसका प्रचुर अनुभव. पूरे भारत में 400 शिक्षण और विकास विशेषज्ञों के साथ, एक गतिशील वातावरण में व्यापार के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सेन्टम लर्निंग वर्तमान में भारती एयरटेल और भारती समूह की अन्य कंपनियों के साथ कार्यरत है, जैसे कि भारती एक्सा लाइफ इन्श्योरेन्स, भारती एक्सा इन्वेस्टमेंट मेनेजर्स, भारती वालमार्ट, भारती रिटेल, भारती इन्फ्राटेल, कॉम्विवा टेक्नोलौजीस, भर्ती डेल मोंट, भारती रियल्टी और भारती फाऊंडेशन.
इसके अलावा, सेन्टम लर्निंग की कई अग्रणी संस्थाओं के साथ उनकी शिक्षा आवश्यकताओं की पूर्ती करने के लिए साझेदारी है, जैसे कि अमेरिकन एक्सप्रेस, जेनपैक्ट, मारुति सुजुकी, दिल्ली एअरपोर्ट, पेप्सिको, एचसीएल, कमिंस, एलजी, जेसीबी, ड्यूश बैंक, मोतीलाल ओसवाल, ब्लू डार्ट, काया, सिएट, एवेरेस्ट इंडस्ट्रीज.
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में, इसने प्रतिभा के अंतर को भरने और रोजगार को बढ़ाने के लिए पूरे भारत के 90 शहरों में 150 से ज्यादा सेन्टम शिक्षण केंद्र स्थापित किये हैं। सेन्टम लर्निंग ने हाल ही में सेन्टम यू- प्रबंधन एवं रचनात्मक शिक्षा संस्थान की शुरुआत की है, जो वैश्विक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय और संस्थानों के संयोजन में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता है।
कौशल निर्माण के क्षेत्र में, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की साझेदारी के साथ सेन्टम लर्निंग ने 1.2 करोड़ लोगों को प्रवीण बनाने और जीवनयापन के मौके प्रदान करके सेवा योग्य बनाने के लिए सेन्टम वर्कस्किल्स इंडिया लिमिटेड की स्थापना की है।
सेन्टम लर्निंग को कई पुरस्कार और प्रशस्तियां प्रदान की गयी हैं:
ग्रामीण समुदाय की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कौशल परियोजना के लिए यूके इंडिया स्किल्स फोरम 2010 पुरस्कार
विश्व मानव संसाधन विकास कांग्रेस, 2010 में "प्रशिक्षण में उत्कृष्टता" के लिए गोल्ड अवार्ड
2010 की विश्व की "शीर्ष 16 प्रशिक्षण आउटसोर्सिंग वॉच लिस्ट" में स्थान प्राप्त किया
2009 में पूरे विश्व में "प्रशिक्षण आउटसोर्सिंग में शीर्ष 15 उभरती हुई अग्रणी कंपनी' में से एक घोषित
संक्षेप में, सेन्टम लर्निंग स्थाई परिवर्तन को सक्षम बनाने वाली सबसे प्रशंसनीय शिक्षा और कौशल विकास सहयोगी बनने के लिए समर्पित है।
जर्सी एयरटेल लिमिटेड (Jersey Airtel Ltd.)
"जर्सी एयरटेल", भारती की एक सहायक कंपनी, अपने पूर्ण 2जी, 3जी और एचएसडीपीए उन्नत नेटवर्क के माध्यम से जर्सी (जलडमरूमध्य द्वीप) में मोबाइल सेवा प्रदान करती है। कंपनी एयरटेल-वोडाफोन ब्रांड के अंतर्गत अपने ग्राहकों को उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती है।
भारती फाउंडेशन (Bharti Foundation)
"भारती फाउन्डेशन" की स्थापना 2000 में उद्देश्य के साथ की गयी थी, "अपने देश के सुविधाहीन बच्चों और युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप विकसित होने में मदद करना". इसका उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों का निर्माण करना और उनका समर्थन करना है जो शिक्षा तथा तकनीक एवं सूचना के उपयोग के द्वारा महत्पूर्ण और स्थायी परिवर्तन को जन्म दें.
भारती रियल्टी (Bharti Realty)
"भारती रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड" भारती समूह की अंदरूनी रियल एस्टेट शाखा है जो समूह की कंपनियों को अपने व्यावसायिक हितों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त रियल एस्टेट को पहचानने, उसका विकास करने और रख-रखाव के लिए समर्थन प्रदान करके मदद करती है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
भारती एंटरप्राइजेज होमपेज
भारती टेलीटेक होमपेज
एयरटेल लंका ऑफिशियल साइट
एयरटेल वेबसाइट
एयरटेल- वोडाफ़ोन जर्सी
श्रेणी:भारतीय अन्तर्जाल सेवा प्रदाता
श्रेणी:निजी इक्विटी पोर्टफोलियो की कंपनियां
श्रेणी:नई दिल्ली में स्थित कंपनियां
श्रेणी:भारतीय कंपनी समूह