Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओब्श्चीना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|एक ओब्श्चीना की सभा, सरगई कोरोविन द्वारा बनाया चित्र ओब्श्चीना (रूसी: общи́на, obshchina) या सेल्स्कोये ओब्शेस्त्वो (сельское общество, selskoye obshestvo) २०वीं सदी के आरम्भिक काल तक रूसी साम्राज्य के ग्रामीण क्षेत्रो के उन किसान-समुदायों को कहा जाता था जिनमें कृषि की ज़मीन किसी एक परिवार की न होकर पूरे समुदाय की हुआ करती थी। इस भूमि का धरती की उपजाऊ क्षमता और गाँव से दूरी के आधार पर पट्टों में विभाजन होता था जो सरकारी काग़ज़ात में दर्ज हुआ करता था। हर परिवार को उसके बालिग सदस्यों की गिनती के अनुसार कम या अधिक पट्टे दे दिये जाते थे। समय-समय पर जनगणना के आधार पर ज़मीन नए सिरे से बांटी जाती थी।Cross-Cultural Encounters on the Ukrainian Steppe: Settling the Molochna Basin, 1783-1861, John Roy Staples, pp. 23, University of Toronto Press, 2003, ISBN 9780802037244, ... Starting at the bottom, peasant contact with officialdom was mediated through the peasant obshchina ... रूस की शाही सरकार की ओर से इस प्रणाली का उद्देश्य यह था कि हर परिवार सरकार को लगान दे सके। ओब्श्चीना की सभा सामूहिक रूप से कर देने के लिये ज़िम्मेदार थी। आलसी सदस्यों को दण्ड देने और किसानो को खेत छोड़कर शहरों में नौकरी ढूंढने से रोकने की शक्तियाँ भी इस सभा को प्राप्त थी।Rural Reform in Post-Soviet Russia, pp. 153, Woodrow Wilson Center Press, 2002, ISBN 9780801869600, ... The obshchina also controlled the movement of villagers, often limiting migration from villages ... इसके विपरीत किसी एक परिवार की अपनी कृषि-भूमि को ख़ूतोर (ху́тор, khutor) कहा जाता था।The Voice of the People: Annals of Communism, pp. 1-16, Yale University Press, 2013, ISBN 9780300189018, ... Through the separation of some peasants from the commune the foundations of the obshchina were weakened. Enterprising peasant-separators sought to consolidate their allotted land into independent farms known as otrubs and khutors ... शब्दोत्पत्ति 'ओब्श्चीना' रूसी भाषा के 'ओब्श्चीय' (о́бщий, obshchiy) शब्द से आया है, जिसका अर्थ 'सांझा' होता है।Happy Moscow, Andreĭ Platonovich Platonov, Harvill, 2001, ISBN 9781860466465, ... The word obshchiy (meaning "general," "shared," "mutual" or "common") is accorded exceptional prominence in this novel about community. Occasionally the word passes by almost imperceptibly, in common idioms, or as part of compound words ... इन्हें भी देखें रूसी साम्राज्य सन्दर्भ 2 श्रेणी:रूस का इतिहास