411 REFERENCE · Wikipedia
सोनिया सोटोमायोर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सोनिया सोटोमायोर Sonia Sotomayor in SCOTUS robe.jpg संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की एसोसिएट जस्टिस 1954 6 25 ब्रोंक्स, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका लैटिन अमेरिकी कानून अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लातिन अमेरिकी मूल की प्रथम महिला न्यायाधीश न्यायाधीश सोनिया सोटोमायोर (ˈ s oʊ n j ə _ ˌ s oʊ t oʊ m aɪ ˈ j ɔr, ˈsonja sotomaˈʝor lang;उसके नाम सोटोमायोर के उच्चारण की ऑडियो फाइल https://web.archive.org/web/20110605090533/http://www.slate.com/id/2219047/ 5 जून 2011 . अंग्रेजी रूपांतर के लिए, देखें inogolo: pronunciation of Sonia Sotomayor https://web.archive.org/web/20140714170541/http://inogolo.com/pronunciation/d1936/Sonia_Sotomayor 14 जुलाई 2014 . जन्म: 25 जून 1954) अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में लातिन अमेरिकी मूल की न्यायाधीश हैं। वे इस पद पर पहुंचने वाली तीसरी महिला हैं तथा अल्पसंख्यक समुदाय स्पानी मूल की पहली महिला है।http://www.dw.de/%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A5%88%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%9C%E0%A4%9C-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%80/a-4548387 पहली हिस्पैनिक जज के नाम को सीनेट की मंज़ूरी डचेवेले हिन्दी ११ जून २०१४ https://web.archive.org/web/20140714120727/http://www.dw.de/%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A5%88%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%9C%E0%A4%9C-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%80/a-4548387 14 जुलाई 2014 live
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
सोनिया सोटोमायोर का जन्म न्यूयॉर्क शहर के पास ब्रोंक्स नगर में 25 जून 1954 को हुआ था, जबकि उनके माता पिता प्यूर्टो रिको में पैदा हुए थे।http://www.nytimes.com/2009/05/30/us/politics/30puerto.html?_r=1 In Puerto Rico, Supreme Court Pick With Island Roots Becomes a Superstar प्यूर्टो रिको में एक द्वीप से उठाकर सुप्रीम कोर्ट ने बनाया सुपरस्टार en Time Magazine ११ जून २०१४ https://web.archive.org/web/20141110235347/http://www.nytimes.com/2009/05/30/us/politics/30puerto.html?_r=1 10 नवंबर 2014 live न्यूयॉर्क के सबसे बदनाम और खस्ताहाल इलाके ब्राँक्स में पली सोनिया ने नौ साल की उम्र में ही अपने पिता को खो दिया। उनकी मां मारसोनिया नर्स थीं और अपने दोनों बच्चों को पालने के लिए उन्हें हफ़्ते में छह दिन सुबह से शाम तक काम करना पड़ता था। संघर्ष करना और जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा ने सोतोमायोर को बेहद अनुशासित और महत्वाकांक्षी बनाया। स्टाईपंड के साथ उन्होने देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की, मेहनत और लगन के बलबूते समय से पहले कानून की डिग्री पाई। उन्होने 1976 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से उत्तम मार्क के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1979 में येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री ली। उस समय वे येल लॉ जर्नल में संपादक के पद पर कार्यरत थीं।http://www.fjc.gov/servlet/tGetInfo?jid=2243 Judge of the United States Courts – Sotomayor, Sonia संयुक्त राज्य अमेरिकी न्यायालयों के न्यायाधीश - सोटोमायोर, सोनिया en Federal Judicial Center ११ जून २०१४ https://web.archive.org/web/20090814015900/http://www.fjc.gov/servlet/tGetInfo?jid=2243 14 अगस्त 2009 live
करियर
सोटोमायोर की प्रथम नियुक्ति वर्ष 1979 में मैनहट्टन जिला अटार्नी रॉबर्ट एम. मोरगेनथौ के अधीनस्थ सहायक जिला अटार्नी के रूप में हुई। 1979 से लेकर 1984 में उनके निजी प्रैक्टिस में प्रवेश तक वे इसी पद पर कार्यरत रहीं। वे आगामी आठ वर्षों 1984 से 1992 तक न्यूयॉर्क शहर के कानूनी फर्म पाविया एंड हरकोर्ट में एक सिविल अटार्नी के रूप में अपनी सेवाएँ दी। अप्रैल 1984 से दिसंबर 1987 तक इस फार्म में सहयोगी के रूप में कार्य करने के बाद वे 1988 में फार्म की भागीदार बन गईं।New York Times, "Sotomayor Is Recalled as a Driven Rookie Prosecutor," जून 7, 2009 https://web.archive.org/web/20181108230451/https://www.nytimes.com/2009/06/08/us/politics/08prosecutor.html?_r=1 8 नवंबर 2018 Scroll to page 2http://www.washingtonpost.com/wp-dyn/content/article/2009/07/16/AR2009071602990.html Washington Post, Transcript of District Attorney of New York County Robert Morgentha at Judge Sotomayor's Confirmation Hearings, जुलाई 16, 2009 11 जून 2014 https://web.archive.org/web/20121108141852/http://www.washingtonpost.com/wp-dyn/content/article/2009/07/16/AR2009071602990.html 8 नवंबर 2012 live
वे वर्ष-1992 में एक संघीय जिला न्यायाधीश के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के जिला न्यायालय के अंतर्गत न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में नियुक्त हुईं। वर्ष-1992 से 1998 तक वे इस पद पर कार्यरत रहीं। वे वर्ष 1998 से 2009 में संयुक्त राज्य अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जस्टिस के रूप में नामित होने से पूर्व तक यूनाइटेड स्टेट कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर दि सेकेंड सर्किट में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत रहीं।
अगस्त 2009 में अमेरिकी सीनेट ने सुप्रीम कोर्ट की पहली स्पानी मूल की जज सोनिया सोटोमायोर के नाम को एसोसिएट जस्टिस के रूप में मंज़ूरी दे दी और वे इस पद पर पहुंचने वाली तीसरी महिला बनीं। अमेरिकी संविधान के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में किसी व्यक्ति के जज के पद पर बहाली के बाद वो जीवनपर्यंत इस पद पर रहता है। नियुक्ति से पहले जजों को अमेरिकी राष्ट्रपति की संस्तुति भी चाहिए होती है। लेकिन आखिरी मुहर सीनेट की लगना ज़रूरी है। इसी आधार पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की संस्तुति के पश्चात अमेरिकी सीनेट ने 68-31 के अंतर से सोटोमायोर के नाम की संस्तुति की और 59 डेमोक्रेटो औऱ 9 रिपब्लिकनों ने उनके पक्ष में वोट किया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Sonia Sotomayor सोनिया सोटोमायोर
सोनिया सोटोमायोर की फोटो गैलरी व्हाइट हाउस की वेबसाइट से।
श्रेणी:न्यायाधीश
श्रेणी:अमेरिकी न्यायाधीश
श्रेणी:1954 में जन्मे लोग