Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बंगाली भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बांग्ला बंगाली bn baŋˈla Bn-বাংলা.oga बंगाल असम (बराक घाटी) त्रिपुरा झारखंड अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह Total speakers 23.7 करोड़ (237 मिलियन) (2024) Indo-European भारोपीय हिन्द-ईरानी हिन्द-आर्य पूर्वी बंगाली-असमिया बंगाली-असमिया (आधिकारिक) बंगाली ब्रेल बांग्लादेश भारत पश्चिम बंगाल त्रिपुरा बांग्ला अकैडमी (बांग्लादेश) पश्चिमबंगा बांग्ला अकैडमी (भारत) bn ben ben 59-AAF-o বাংলা.svg 0.8 बंगाली-असमिया लिपि में लिखित "बंगाली" शब्द Geographic_distribution_of_Bengali_language.png beng1280 Bengali bn বাংলা बंगाली अथवा बांग्ला (বাংলা), बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत के त्रिपुरा तथा असम राज्यों के कुछ प्रान्तों में बोली जानेवाली एक प्रमुख भाषा है। इसे 'बाङला', 'बाङ्गला' तथा 'बाङ्गाला' नाम से भी जाना जाता है। भाषाई परिवार की दृष्टि से यह हिन्द यूरोपीय भाषा परिवार का सदस्य है। इस परिवार की अन्य प्रमुख भाषाओं में हिन्दी, नेपाली, पंजाबी, गुजराती, असमिया, ओड़िया, मैथिली इत्यादी भाषाएँ हैं। बंगाली बोलने वालों की सँख्या लगभग २३ करोड़ (२३,००,००,०००) है और यह विश्व की छठी सबसे बड़ी भाषा है 6 http://www.ethnologue.com/ethno_docs/distribution.asp?by=country Statistical Summaries 2007-03-03 2005 Ethnologue https://web.archive.org/web/20100511105629/http://www.ethnologue.com/ethno_docs/distribution.asp?by=country 11 मई 2010 live 6 http://encarta.msn.com/media_701500404/Languages_Spoken_by_More_Than_10_Million_People.html Languages spoken by more than 10 million people 2007-03-03 2007 Encarta Encyclopedia https://web.archive.org/web/20071203134724/http://encarta.msn.com/media_701500404/Languages_Spoken_by_More_Than_10_Million_People.html 3 दिसंबर 2007 dead https://web.archive.org/web/20071203134724/http://encarta.msn.com/media_701500404/Languages_Spoken_by_More_Than_10_Million_People.html 3 दिसंबर 2007 http://encarta.msn.com/media_701500404/Languages_Spoken_by_More_Than_10_Million_People.html संग्रहीत प्रति 16 अप्रैल 2011 3 दिसंबर 2007 https://web.archive.org/web/20071203134724/http://encarta.msn.com/media_701500404/Languages_Spoken_by_More_Than_10_Million_People.html dead । इसके बोलने वाले बांग्लादेश और भारत के अलावा विश्व के बहुत से अन्य देशों में भी फैले हैं। उद्भव भारत की अन्य प्रादेशिक भाषाओं की तरह बंगाली भाषा का भी उत्पत्तिकाल सन् १,००० ई. के आस पास माना जा सकता है। अपभ्रंश से या मगध की भाषा से पृथक् रूप ग्रहण करने के बाद से ही उसमें गीतों और पदों की रचना होने लगी थी। जैसे-जैसे वह जनता के भावों और विचारों को अभिव्यक्त करने का साधन बनती गई, उसमें विविध रचनाओं, काव्यग्रंथों तथा दर्शन, धर्म आदि विषय कृतियों का समावेश होता गया, यहाँ तक कि आज भारतीय भाषाओं में उसे यथेष्ट ऊँचा स्थान प्राप्त हो गया है। लिपि बंगाली लिपि बंगाली लिपि नागरी लिपि से कुछ कुछ भिन्न है किन्तु दोनों में बहुत अधिक साम्य भी है। हिंदी की तरह उसमें भी १४ स्वर तथा ३३ व्यंजन हैं। बंगाली में "व" का उच्चारण प्राय: "ब" की तरह (कभी कभी "उ" की तरह या "भ" की तरह) किया जाता है और आत्मा, लक्ष्मी, महाशय आदि शब्द आत्ताँ (আত্মা), लक्खी (লক্ষ্মী), मोशाय (মশাই) जैसे उच्चरित होते हैं। बंगाली भाषा मुख्यतः बंगाली लिपि में लिखी जाती है, जो ब्राह्मी लिपि से विकसित होकर एक स्वतंत्र लिपि के रूप में स्थापित हुई है। साहित्य बंगाली साहित्य बंगाली साहित्य अत्यन्त समृद्ध है। बांग्ला साहित्य के विस्तृत विवेचन के लिये बंगाली साहित्य देखें।बंगाली भाषा का साहित्य अत्यंत समृद्ध और विविधतापूर्ण है, जिसमें कविता, उपन्यास, नाटक और लघुकथाओं की समृद्ध परंपरा रही है। इस साहित्य में रवीन्द्रनाथ ठाकुर, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और काज़ी नज़रुल इस्लाम जैसे महान साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सन्दर्भ 2 इन्हें भी देखें बाङ्ला साहित्य बाङ्ला लिपि ब्रजबुलि बाङ्ला की बोलियाँ बाहरी कड़ियाँ बांगला अकादमी (बंगलादेश) भारतीय भाषा ज्योति बांगला (भारतीय भाषा संस्थान) An Intensive Course in Bengali (भारतीय भाषा संस्थान) विश्वविज्ञानकोश बांगलापीडीया बांगला-बांगला और बांगला-अंग्रेज़ी शब्दकोश (शिकागो विश्वविद्यालय) autocollapse श्रेणी:हिन्द-आर्य भाषाएँ श्रेणी:विश्व की प्रमुख भाषाएं श्रेणी:बंगाल श्रेणी:बांग्ला भाषा श्रेणी:भारत की भाषाएँ श्रेणी:पश्चिम बंगाल की भाषाएँ श्रेणी:बंगाली संस्कृति श्रेणी:पूर्वी हिन्द-आर्य भाषाएँ