411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (नेपाली: राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी), पूर्व पत्रकार रवि लामिछाने द्वारा 21 जून 2022 को स्थापित की गई एक नेपाली राजनीतिक पार्टी है।
== पृष्ठभूमि ==
रवि लामिछाने ने गैलेक्सी फोर के टेलीविजन के प्रबंधन निदेशक के पद से 22 जून 2022 को इस्तीफा दे दिया और उदघोष किया की 2022 में हो रहे आम निर्वाचन में एक राजनेता के तौर पर प्रतिनिधि सभा सीट के लिए हिस्सा लेंगे। 21 जून 2022 को उन्होंने 21 सदस्यीय केंद्रीय समिति के साथ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के स्थापना का उदघोष किया।नेपाल के निर्वाचन समिति में 1 जुलाई 2022 को औपचारिक रूप से इस पार्टी का पंजीकरण हुआ जिसमें रवि लामिछाने को पार्टी का संस्थापक अध्यक्ष माना गया और निर्वाचन चिन्ह के रूप में एक गोल वृत के अंदर घंटी का चिन्ह दिया गया।
== विचारधारा ==
यह पार्टी संवैधानिक समाजवाद और सहभागी लोकतंत्र की विचारधारा रखती है। पार्टी ने स्पष्ट किया है की इस पार्टी की कोई दलीय शाखा (विंग) या वाहिनी संगठन नहीं होगी और सिर्फ सदस्य होंगे कार्यकर्ता भी नहीं होंगे। यह भी बताया गया है की उम्मीदवार को चुनने के लिए पार्टी के अंदर प्राथमिक चुनाव किये जायेंगे और यह पार्टी रिकॉल इलेक्शन और राइट टू रिजेक्ट जैसे गतिविधि का सहयोग करती है और इसे नेपाल में भी लाना चाहती है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का निर्वाचन प्रत्यक्ष रूप से हो इस तरह की विचारधारा रखती है यह पार्टी।
== यह भी देखें ==
रवि लामिछाने
== स्त्रोत ==