Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुपौल (विधानसभा क्षेत्र)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिहार की 243 विधानसभाओं में से एक सुपौल विधानसभा की सीट संख्या 43 है. यह विधानसभा सुपौल जिले और लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. इस सीट से जनता दल यूनाइटेड के दिग्गज नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव विधायक हैं. बिजेंद्र प्रसाद यादव नीतीश सरकार में मंत्री भी हैं.सुपौल सीट आज भी किसी भी दूसरी पार्टी के लिए अभेद्य दुर्ग की तरह है. सुपौल वैदिक काल से ही मिथिलांचल का हिस्सा रहा है. जिले के बीच से बहने वाली कोसी नदी ही बिहार को शोक कही जाती है. ज्यादातर हिस्से बाढ़ के दिनों में प्रभावित रहते हैं.सीट का इतिहास इस सीट पर पहली बार 1951 में वोटिंग हुई. तब कांग्रेस पार्टी के लहतों चौधरी को जीत मिली थी. फिर 1967 से 1972 तक यह सीट कांग्रेस पार्टी की रही. 1990 से इस सीट पर बिजेंद्र प्रसाद यादव का कब्जा रहा. लगातार वे चुनाव जीतते रहे.सामाजिक ताना बाना सुपौल विधानसभा सीट सीट, बिहार की सबसे विआईपी सीटों में से एक है. इस सीट पर कुल 2,45,712 वोटर्स हैं. इनमें 1,27,942 पुरुष और 1,17,762 महिला वोटर्स हैं.