Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फूलदार तुलसी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|फुलदार तुलसी फुलदार तुलसी (en Thyme no) एक सुगंधित जड़ी-बूटी है, जो पुदीना प्रजाति 'लैमियासी' के 'थाइमस वंश' में सूखे झाड़ीदार पौधों से प्राप्त हुआ था। इसका मूल स्थान यूरेशिया और उत्तरी अफ्रीका है। फुलदार तुलसी का उपयोग खानपान, औषधीय, उपचार और सजावटी प्रयोजनों में व्यापक रूप से किया जाता है। नॉर्मन जिल 2015 जड़ी-बूटियाँ और मसाले: रसोइये का संदर्भ पुस्तक : 200 से अधिक जड़ी-बूटियाँ और मसाले, तुलसी, रग्स, तेल और अन्य व्यंजनों के लिए विधियाँ https://www.google.com.my/books/edition/Herb_and_Spices_The_Cook_s_Reference/2c6pDwAAQBAJ?hl=en&gbpv=1&dq=species+of+thyme+for+herbs+-wikipedia+-ai&pg=PA96&printsec=frontcover 96-99 लंदन इंग्लैंड डोरलिंग किंडरस्ले लिमिटेड 978-0-241-42925-9 इतिहास फुलदार तुलसी का प्रयोग प्राचीन काल से ही मानव सभ्यता में विशेष महत्व रखता आया है। प्राचीन यूनानी लोग इसे स्नान करते समय इस्तेमाल करते थे और अपने मंदिरों में धूपबत्ती के रूप में जलाते थे। उनका विश्वास था कि फुलदार तुलसी साहस और आत्मबल का स्रोत है। बाद में रोमन साम्राज्य के प्रभाव से यह जड़ी-बूटी के रूप में पूरे यूरोप में फैल गई।https://botanical.com/botanical/mgmh/t/thygar16.html थाइम. एक आधुनिक हर्बल 1931 का हाइपरटेक्स्ट संस्करण botanical.com ग्रीवै मिस मौड फ़रवरी 9, 2008 live http://archive.wikiwix.com/cache/20110223130247/http://botanical.com/botanical/mgmh/t/thygar16.html फ़रवरी 23, 2011 रोमन वासीयों का मानना था कि इसके उपयोग से वातावरण शुद्ध होता है, इसलिए वे इसका उपयोग कमरों को शुद्ध करने और पनीर तथा पेय पदार्थों को सुगंधित बनाने में करते थे।मेडिकल न्यूज़ टुडे - थाइम के क्या लाभ हैं? https://www.medicalnewstoday.com/articles/266016#history live https://web.archive.org/web/20240710220606/https://www.medicalnewstoday.com/articles/266016#benefits 2024-07-10 2024-07-10 मेडिकल न्यूज टूडे मध्ययुगीन यूरोप में इसे नींद लाने और बुरे सपनों को दूर रखने के लिए तकियों के नीचे रखा जाता था। इसी काल में महिलाएँ शूरवीरों और योद्धाओं को फुलदार तुलसी को उपहार देती थीं, यह विश्वास करते हुए कि यह उन्हें साहस और निडरता प्रदान करेगा। खेती थाइम की खेती के लिए गर्म और धूप वाली जगह तथा अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। इसे आमतौर पर बसंत ऋतु में लगाया जाता है, जिसके बाद यह बारहमासी पौधे के रूप में लगातार बढ़ता रहता है। थाइम को बीजों या जड़ों वाले पौधों को विभाजित करके उगाया जाता है। ऐसा करने से इसे फसलों की देखभाल आसान होती है, क्योंकि यह पौधा सूखे की स्थिति को भी अच्छी तरह सहन कर लेता है। http://www.global-garden.com.au/gardenherbs5.htm#Garden%20Thyme Herb File. वैश्विक उद्यान global-garden.com.au live https://web.archive.org/web/20071012230111/http://www.global-garden.com.au/gardenherbs5.htm#Garden%20Thyme 2007-10-12 स्वस्थ वृद्धि के लिए इसे अत्यधिक नमी या जलभराव से बचाया जाता है। फूल आने के बाद इसकी छंटाई की जाती है ताकि पौधा लकड़ी जैसा कठोर न बने और नई कोमल पत्तियाँ निकलती रहें। उचित देखभाल से यह पौधा कई वर्षों तक सुगंधित पत्तियाँ और औषधीय गुणों से भरपूर उपज प्रदान करता है। इन्हें भी देखें जड़ी-बूटी संदर्भ श्रेणी:औषधि श्रेणी:अल्बानियाई खाना श्रेणी:भूमध्य खाना