Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निरोध

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

निरोध या कॉण्डम एक म्यान के आकार का पुरुष गर्भनिरोधक साधन है, जिसे गर्भाधान रोकने के अलावा एड्स जैसे यौन संचारित रोगों अथवा संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करने हेतु भी उपयोग किया जाता है।Hatcher Robert Anthony M.D Anita L. Nelson Contraceptive Technology 2007 Ardent Media 9781597080019 297–311 https://books.google.com/books?id=txh0LpjjhkoC&pg=PA297 en live https://web.archive.org/web/20170918185600/https://books.google.com/books?id=txh0LpjjhkoC&pg=PA297 2017-09-18 यद्यपि पुरुष निरोध अधिक प्रचलित हैं, परंतु पुरुषों के अलावा महिला कंडोम भी होते हैं, जिन्हें सहवास के दौरान स्त्री की योनि में लगाया जाता है।WHO Model Formulary 2008 https://archive.org/details/whomodelformular00unse 2009 9789241547659 ((World Health Organization)) Stuart MC, Kouimtzi M, Hill SR 10665/44053 World Health Organization World Health Organization free 372 वर्ष २००७ में प्रकाशित एक शोध के अनुसार वैश्विक स्तर पर वे महिलायें जिनके पुरुष जोड़ीदार नियमित रूप से निरोध का उपयोग करते हैं, उनमें गर्भावस्था दर केवल २% है। तथा सामान्य उपयोग के साथ गर्भावस्था की दर प्रति वर्ष 18% पाई गई है।Trussell J Contraceptive efficacy Ardent Media 2007 2011-03-13 http://www.contraceptivetechnology.org/wp-content/uploads/2013/09/CTFailureTable.pdf live https://web.archive.org/web/20131112130150/http://www.contraceptivetechnology.org/wp-content/uploads/2013/09/CTFailureTable.pdf 2013-11-12 उनके उपयोग से सूजाक, क्लैमिडिया, ट्राइकोमोनिएसिस, हेपेटाइटिस बी और एचआइवी-एड्स का खतरा काफी कम हो जाता है। कुछ हद तक, वे जननांग दाद, मानव अंकुरार्बुद विषाणु (एचपीवी), और उपदंश से भी बचाते हैं। कंडोम को सहवास से पहले पुरुषों द्वारा अपने स्तंभित लिंग पर चढ़ाया जाता है। यह एक भौतिक बाधा प्रदान करता है जो वीर्य को पुरुष के यौन साथी के शरीर में पहुँचने से अवरोधित कर देता है। पुरुषों का कंडोम लेटेक्स ("रबड़" जैसा एक पदार्थ) या पॉलीयुरीथेन से बना होता है। यूरोप में ऐतिहासिक तौरपर (एवं कई स्थानों में अभी भी) भेंड की आंतों से कंडोम बनए जाते थे। यह आमतौर पर एक प्लास्टिक की थैली में लिपटे होते है। महिला निरोध की तुलना में पुरुष निरोध सुविधाजनक, सुलभ और दुष्परिणाम-मुक्त होते हैं। तथापि, लैटेक्स एलर्जी वाले पुरुषों को लैटेक्स के बजाय अन्य पदार्थों से बने कंडोम (जैसे पोलयूरिथेन कंडोम) का उपयोग करना चाहिए। यद्यपि पुरुष निरोध (जो केवल एक बार उपयोग के लिए बनाए गए होते हैं) सामान्यतः लैटेक्स से बने होते हैं परंतु महिला निरोध सामान्यतः पोलयूरिथेन से बने होते हैं और उन्हें एकाधिक बार उपयोग किया जा सकता है।Speroff Leon Darney Philip D. A Clinical Guide for Contraception 2011 Lippincott Williams & Wilkins 9781608316106 305–307 https://books.google.com/books?id=f5XJtYkiJ0YC&pg=PT420 en live https://web.archive.org/web/20161114203840/https://books.google.com/books?id=f5XJtYkiJ0YC 2016-11-14 यौन संक्रमण से बचाव के तौरपर कंडोम जैसी युक्तियों का उल्लेख हमें मध्यकाल से ही मिलता है। यूरोप में १५६४ से कंडोम को संक्रमण सुरक्षा हेतु उपयोग किया जाता रहा है। रबर से बने कंडोम सं १८५५ से आने शुरू हुए तथा लैटेक्स कंडोम १९२० के दशक से उपलब्ध होने लगे।Allen Michael J. The Anthem Anthology of Victorian Sonnets 2011 Anthem Press 9781843318484 51 https://books.google.com/books?id=GQxdE8Ryz9YC&pg=PR51 enMcKibbin Ross Classes and Cultures: England 1918–1951 2000 Oxford University Press 9780198208556 305 https://books.google.com/books?id=xYuoPxzjnXUC&pg=PA305 en यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक दवाओं की सूची में भी सूचीबद्ध है।((World Health Organization)) World Health Organization model list of essential medicines: 21st list 2019 2019 10665/325771 World Health Organization World Health Organization Geneva WHO/MVP/EMP/IAU/2019.06. License: CC BY-NC-SA 3.0 IGO free 2019 तक, विश्व स्तर पर संततिनिरोध का उपयोग करने वालों में से लगभग 21% लोग कंडोम का उपयोग करते हैं, अतः यह महिला नसबंदी (24%) के बाद संतति नियंत्रण का दूसरा दूसरा सबसे प्रचलित तरीका है। 2019 Contraceptive Use by Method: data booklet https://www.un.org/development/desa/pd/sites/www.un.org.development.desa.pd/files/files/documents/2020/Jan/un_2019_contraceptiveusebymethod_databooklet.pdf 2021-01-02 un.org United Nations Department of Economic and Social Affairs 2020-12-13 https://web.archive.org/web/20201213205500/https://www.un.org/development/desa/pd/sites/www.un.org.development.desa.pd/files/files/documents/2020/Jan/un_2019_contraceptiveusebymethod_databooklet.pdf live पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कंडोम के उपयोग की दरें सबसे अधिक हैं। वैश्विक स्तर पर सालाना लगभग छह से नौ अरब कंडोम बेचे जाते हैं।Hermann Henry R. Dominance and Aggression in Humans and Other Animals: The Great Game of Life 2016 Academic Press 9780128092958 https://books.google.com/books?id=6sGpDAAAQBAJ&pg=PT529 en उपयोग thumb|250px |निरोध लगाने की विधि कंडोम को तने हुऐ लिंग पर चढाया जाता है )। कंडोम का सही इस्तेमाल करने के लिए निम्नलिखित बातें ध्यान में रखनी चाहिए। कंडोम की थैली को मध्य भाग से न खोलें। इसे हमेशा एक छोर से ही खोलें। खोलने के लिए दांतो का इस्तेमाल कभी ना करें। कंडोम पहनने से पहले लिंग पूर्णरूप से तना और सख्त होना चाहिए। कंडोम की नोक को तब तक दबाए रखें जब तक की वह पूरी तरह से लिंग पर चढ़ न जाए। यह जरुरी है कि कंडोम की नोक में हवा बिलकुल ना हो। कंडोम पर स्वयं चिकनाहट होती है, इस पर कोई भी अन्य तैल युक्त चिकनाहट निर्माण करने वाला पदार्थ (जैसे तेल या वैसलीन) का प्रयोग न करें, ऐसा करने से कंडोम की क्षमता खत्म हो सकती है। यदि आवश्यकता हो तो जल युक्त स्नेहक जैसे के वाई जैली का प्रओग इसे चिकनाने के लिए करें। वीर्य स्खलन के बाद (लिंग से सफेद शुक्र-द्रव्य निकलने के बाद) लिंग के तनाव समाप्त होने से पहले ही कंडोम को उतार देना चाहिए। उतारने के बाद कंडोम के खुले छोर पर कस कर गांठ लगा दें। इस्तेमाल किए गए कंडोम के खुले छोर को गांठ बांध कर ही कूडे़दान में डालें। एक संभोग-एक कंडोम। एक बार इस्तेमाल किया गया कंडोम दोबारा कभी इस्तेमाल ना करें। पुराने या जाली विक्रेताओं के बनाये हुए कंडोम कभी ना खरीदें। ये एड्स या गर्भ रोकने में सक्षम नहीं हो सकते। इन्हें भी देखें जनसंख्या नियंत्रण एड्स गर्भनिरोध सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Sexual Health Barrier Birth Control and Spermicide Condoms "Sheathing Cupid's Arrow: the Oldest Artificial Contraceptive May Be Ripe for a Makeover", The Economist February 2014 श्रेणी:गर्भनिरोधक