411 REFERENCE · Wikipedia
रामगढ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामगढ़ (संताली:ᱨᱟᱢᱜᱚᱲᱷ) झारखंड प्रान्त का एक जिला है। हजारीबाग जिले से कट कर यह जिला बना जिसका मुख्यालय रामगढ़ है। रामगढ़ जिले में कई प्रमुख कोयले के खदान और पर्यटक स्थल है जिसमें प्रमुख रजरप्पा मंदिर जो, कि सिद्ध पीठ छिन्नमस्तिका का मंदिर है।
विवरण
रामगढ़ के गोद में ही बहने वाले दामोदर नदी और भैरव नदी का संगम रजरप्पा मंदिर के मुहाने पर है जो एक मनोरम दृश्य प्रकट करता है। रामगढ़ जिले में कुज्जू एक प्रमुख कोयले मंडी के रूप में जाना जाता है इतना ही नहीं यहां प्राकृतिक सौंदर्य भी बहुत सुंदर है यहां चुटुपालु घाटी और और कई सुंदर जगह हैं यहां खनिज संसाधन भरा पड़ा है कल-कारखानों कीवी संख्या काफी अधिक है यहां लौह अयस्क की कारखाने और भी कई तरह के उद्योग फल फूल रहे हैं।
यहां मुख्य रूप से कुड़मि, बेदिया, रजवार और संथाल समुदाय निवास करते हैं। मुख्य शहर और कस्बों में मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय भी रहते हैं।
इतिहास
रामगढ़ जिला मुख्यालय के समक्ष रामगढ़ कैंट टाउन के अंदर सिख रेजिमेंट भी है, जो भारतीय सेना में विशेष हैं इसलिए रामगढ़ परिषद को चलाने का काम रामगढ़ कैंटोमेंट के द्वारा किया जाता है। रामगढ़ जिले में छोटे बड़े कई रेलवे स्टेशन हैं जिनमें बड़काकाना जंक्शन रांची रोड रेलवे स्टेशन रामगढ़ रेलवे स्टेशन इत्यादि हैं, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों की आवागमन होती है। यहां NH 23 मुख्य सड़क मार्ग है जो रामगढ़ को झारखंड की राजधानी रांची से जोड़ता है, यहां शहरी क्षेत्रों में जहां हिंदी प्रमुख रूप से बोली जाती है वही यहां के गांव देहातों में कुड़माली एक प्रमुख बोलचाल भाषा है। यहां की शिक्षा व्यवस्था भी काफी अच्छी है जहां शिक्षा के लिए कॉलेज और स्कूल पर्याप्त रूप से उपलब्ध है रामगढ़ महाविद्यालय, छोटानागपुर महाविद्यालय इत्यादि। यहां के प्रमुख कॉलेजों हैं और शिक्षा के क्षेत्र में कई छोटे-छोटे शिक्षण संस्थान प्राइवेट स्कूल में उपलब्ध है जिनमें श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, एसपी अन्ना पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राधाकृष्णन पब्लिक स्कूल, इत्यादि प्रमुख है। यहां पर महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और सीसीएल इत्यादि प्रमुख सरकारी संस्थान हैं।
जनसंख्या
2011 में, रामगढ़ की जनसंख्या 949,443 थी, जिसमें पुरुष और महिलाएं क्रमशः 494,230 और 455,213 थीं। 2024 में रामगढ़ जिले की अनुमानित जनसंख्या 1.081.000 है |https://www.census2011.co.in/census/district/112-ramgarh.html Ramgarh District Population Census 2011 - 2021 - 2024, Jharkhand literacy sex ratio and density www.census2011.co.in 2024-10-18
दर्शनीय स्थल
मां छिन्नमस्तिके मंदिर
मां छिन्नमस्तिका मंदिर रामगढ़ का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर पूरे झारखंड और पूरे देश में प्रसिद्ध है। यह एक शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध है। यहां पर पूरे देश से भक्तों मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर दामोदर और भैरवी नदी के संगम स्थल पर, रामगढ़ से करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित है।
सूर्य मंदिर
सूर्य मंदिर रामगढ़ में रजरप्पा में स्थित एक मुख्य मंदिर है। यह मंदिर रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिके मंदिर के पास है। यह मंदिर सूर्य भगवान को समर्पित है और बहुत सुंदर है। मंदिर में सूर्य भगवान जी की बहुत सुंदर प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जिसमें सूर्य भगवान जी अपने रथ में सवार है और उनके सात घोड़े रथ को खींच रहे हैं। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं।
रजरप्पा जलप्रपात
रजरप्पा जलप्रपात रामगढ़ का एक प्रमुख जलप्रपात है। यह जलप्रपात रामगढ़ में छिन्नमस्तिका मंदिर के पास ही में बना हुआ है।
पतरातु घाटी
पतरातु घाटी रामगढ़ में घूमने लिये एक मुख्य जगह है। यहां पर आपको सुंदर घाटी देखने के लिए मिलती है। यहां पर सर्पाकार रोड बनी हुई है, जिनसे होकर, आप इस घाटी का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां पर आपको सुंदर घाटी देखने के लिए मिलती है बरसात में यहां पर छोटे-छोटे वाटरफॉल बहते हैं, जो बहुत मस्त लगते हैं। यह घाटी रांची से रामगढ़ जाने वाले मार्ग पर स्थित है।https://www.prabhatkhabar.com/life-and-style/traveland-tourism-best-places-to-visit-in-ramgarh-jharkhand-facts-and-history-shiva-temple-kaitha-maa-chinnamastike-temple-patratu-valley-palani-waterfall-bagda-balley-sry रामगढ़ में घूमने के लिए बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉर्ट 8 अगस्त 2023 प्रभात खबर 30 अप्रैल 2024
सन्दर्भ