411 REFERENCE · Wikipedia
गरुडासन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गरुडासन एक योगासन है इसके नियमित अभ्यास से शरीर को स्वस्थ रख रखने का दावा किया जाता है।
विधि
1. :- सीधे खड़े होकर अपने बाएं पैर को सीधा रखें और दाऐं पैर को बाऐं पैर के घुटने के ऊपर से रखकर दाऐं पैर को बाऐं पैर की पिंडली के पीछे कस दें तथा अपनें हाथों को आपस में इस प्रकार कसें कि दाऐं हाथ की कोहनी के नीचे से बाऐं हाथ को लगाकर उसे ऊपर बाऐं हाथ के साथ सर्पीलाकार घुमा कर दोनों हाथों को आपस में मिला लें ।
2. :- अब इस स्थिति में 15 से 20 सेकेन्ड तक रहें।
3. :- इस आसन को 3 से 5 बार करें।
4. :- इस आसन को किसी प्रशिक्षक की जानकारी में करें।
लाभ
शरीर में स्थिरता आती है । हाथ व पैरों की स्नायू शक्तिशाली होती है घुटने और कोहनियों व अन्य जोड़ो के दर्द को खत्म करता है।
श्रेणी:योगासन