Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

८ अगस्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 8 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 220वॉ (लीप वर्ष में 221 वॉ) दिन है। साल में अभी और 145 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1509 – विजय नगर सम्राज्य के सम्राट के रूप में महाराज कृष्णदेव राय की ताजपोशी हुई। 1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1605 – फीनलैंड के शहर ओलू की स्थापना स्वीडन के राजा चार्ल्स नवम ने की। 1609 – वेनिस की सीनेट ने गैलिलियो द्वारा तैयार दूरबीन का निरीक्षण किया। 1700 – डेनमार्क और स्वीडन में शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। 1763 – वर्षों के संघर्ष के बाद अंतत: कैनेडा, पेरिस समझौता के आधार पर फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्र हुआ। 1771 – इंग्लैंड में हॉर्शम में पहला रिकॉर्ड शहर क्रिकेट मैच खेला गया। 1786 – अमेरिकी कांग्रेस ने चांदी के डॉलर और मुद्रा के लिए दशमलव प्रणाली को स्वीकार किया। 1788 – पहली बार 1614 के बाद से, फ्रांस के राजा लुई XVI मई 1789 में पहली बार सम्पदा-सामान्य बैठक बुलाई जाने के लिए सहमत हुए। 1839 – बीटा थिता पिई ऑक्सफ़ोर्ड, ओहियो में स्थापित की गई। 1864 – जेनेवा में रेड क्रॉस की स्थापना हुई। 1876 – थॉमस ऐल्वा एडीसन ने मिमियोग्राफ का पेटेंट कराया। 1887 – अंतोनियो गज़मैन ब्लैंको वेनेजुएला ने फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में अपनी अवधि पूरा किया। 1899 – ए. टी. मार्शल ने रेफ़्रिजरेटर का पेटेंट कराया। 1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई। 1919 – रावलपिंडी की संधि में ब्रिटेन ने अफ़गानिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। 1941 – नाज़ी जर्मनी के सैनिकों ने सोवियत संघ पर आक्रमण के तीन महीने बाद लेनिन्ग्राड का परिवेष्टन कर लिया। 1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव ’ पारित किया। 1945 – सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी टूमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए। 1947 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी। 1950 – फ्लोरेंस चाडविक ने 13 घंटे, 22 मिनट इंग्लिश चैनल में तैरने का रिकॉर्ड बनाया। 1954 – फ़िलीपीन्स की राजधानी मनीला में दक्षिण पूर्वी एशिया के संयुक्त सुरक्षा समझौते सीटो पर हस्ताक्षर हुए। 1956 – बेल्जियम के मेरीसिनेल्ले की खदान में आग लगने और विस्फोट से 26 श्रमिकों की मौत हुई। 1963 – इंग्लैंड के बकिंघमशायर शहर में ट्रेन डकैती हुई। 1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई। 1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 1973 – दक्षिण कोरियाई राजनीतिज्ञ किम डेए-जुंग को केसीआईए ने टोक्यो में अपहरण किया गया। 1988 – अफ़गानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई। 1988 – ईरान और इराक के बीच आठ वर्षों तक चले संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की गई। 1990 – इराक़ के तत्कालीन तानाशाह सददाम ने घोषणा की कि उसने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है। 1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्यता को मंजूरी दी। 1994 – इज़रायल और जॉर्डन को जोडने वाले (लिंक) रोड़ खुला। 2002 – ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा। 2003 – पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया। 2007 – एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने। 2004 – इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओतावियो क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया। 2004 – जापान ने चीन को पराजित करके एशिया कप फुटबॉल जीता। 2013 – - पाकिस्तान के क्वेटा में आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए। 2019 – नानाजी देशमुख (मरणोपरांत), डॉ. भूपेन हाजरिका (मरणोपरांत) और श्री प्रणब मुखर्जी को ‘भारत रत्न’ अलंकरण प्रदान किए। 2019 – विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) को अपने दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया। 2020 –तिब्बत के गंसू प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए। तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं। जन्म 1915- भीष्म साहनी आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख स्तंभों में से थे।(मृ.११ जुलाई २००३) 2000- अस्मित सिंह "बिक्की" 2008 - रजनीश सिंह " रज्जू भाई" निधन बहारी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:अगस्त