411 REFERENCE · Wikipedia
रिकांग पिओ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रिकांग पिओ Reckong Peo Main street, Reckong peo 2010.jpg मुख्य मार्ग, रिकांग पिओ रिकांग पिओ India Himachal Pradesh 31.540 78.272 inline, title हिमाचल प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त हिमाचल प्रदेश ज़िला किन्नौर ज़िला 2397 2011 भाषा प्रचलित पहाड़ी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
रिकांग पिओ (Reckong Peo) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के किन्नौर ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452"Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448
भूगोल
2,290 मीटर (7,513 फुट) पर स्थित रिकांग पिओ राज्य की राजधानी, शिमला, से 260 किमी दूर स्थित है। समीप ही सतलुज नदी बहती है।
पर्यटन
रिकांग पिओ किन्नौर ज़िले का वाणिज्यिक व प्रशासनिक केन्द्र है और ज़िले का सबसे बड़ा बाज़ार यहाँ स्थित है। समीप ही किन्नौर कैलाश कहलाने वाला 4,800 मीटर ऊँचा पवित्र पर्वत है। इसकी चोटी पर 80 फुट ऊँची एक शिला है, जो शिवलिंग मानी जाती है, और तीर्थयात्री जिसकी प्ररिक्रमा करते हैं। पूरी परिक्रमा में आठ दिन लगते हैं। इसके अलावा रिकांग पिओ में चंडी माता मंदिर और भाभा घाटी प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। यहाँ महान हिमालय का रलदंग पर्वत भी दिखता है।
यातायात
सड़क - यह राष्ट्रीय राजमार्ग 5 द्वारा अन्य स्थानों से जुड़ा हुआ है।
रेल - शिमला का रेलस्टेशन सबसे नज़दीकी रेल सम्पर्क है।
वायु - कुल्लू-मनाली का हवाई अड्डा सबसे समीप है। यह सड़क द्वारा 245 किमी दूर है।
चित्रदीर्घा
इन्हें भी देखें
किन्नौर ज़िला
हिमाचल प्रदेश
सन्दर्भ
श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के शहर
श्रेणी:किन्नौर ज़िला
श्रेणी:किन्नौर ज़िले के नगर