Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विन्नईतांदी वरुवाया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विन्नईतांदी वरुवाया Vinnaithaandi Varuvaaya poster.jpg विन्नईतांदी वरुवाया का पोस्टर गौतम वासुदेव मेनन गौतम वासुदेव मेनन सिलंबरासनतृषा ए. आर. रहमान मनोज परमहंस एंथनी गोंसाल्वेस y 2010 02 26 167 मिनट भारत तमिल विन्नईतांदी वरुवाया (விண்ணைத்தாண்டி வருவாயா) सन् 2010 की तमिल भाषा की फ़िल्म है। यह गौतम वासुदेव मेनन द्वारा निर्देशित और लिखी गई रूमानी नाट्य फ़िल्म है।14 years of Vinnaithaandi Varuvaayaa: As GVM’s romantic drama gets re-release, netizens shower more love for Trisha and Simbu’s film https://www.ottplay.com/news/14-years-of-vinnaithaandi-varuvaayaa-as-gvms-romantic-drama-gets-re-release-netizens-shower-more-love-for-trisha-and-simbus-film/beb1a8e439792 10 जुलाई 2024 OTTPlay en इसमें सिलंबरासन और तृषा ने अभिनय किया है।Not Silambarasan, Gautham Vasudev Menon Wrote Vinnaithaandi Varuvaayaa For This South Actor https://www.news18.com/movies/not-silambarasan-gautham-vasudev-menon-wrote-vinnaithaandi-varuvaayaa-for-this-south-actor-8832411.html 10 जुलाई 2024 न्यूज़ 18 29 मार्च 2024 en इस फिल्म का वितरण उदयनिधि स्टालिन की रेड जायंट मूवीज द्वारा किया गया था। इस फ़िल्म में ए. आर. रहमान द्वारा संगीत दिया गया है। मनोज परमहंस द्वारा छायांकन और एंथनी गोंसाल्वेस द्वारा संपादन किया गया है।14 Years of Love: Vinnaithaandi Varuvaayaa Turns 14 https://www.filmibeat.com/top-listing/14-years-of-love-vinnaithaandi-varuvaayaa-turns-14-5-2364.html 10 जुलाई 2024 फ़िल्म में कार्तिक शिवकुमार नामक हिंदू तमिल लड़के और केरल के आलाप्पुड़ा की एक मलयाली ईसाई लड़की जैसी के प्यार की कहानी है। कार्तिक जेसी से प्यार करता है, लेकिन जेसी का अलग धर्म से संबंधित होना जटिलताएँ पैदा करता है। साथ ही उसका सख्त रूढ़िवादी परिवार कभी भी उनके मिलन के लिए सहमत नहीं होगा। इसी कहानी को तेलुगु में ये माया चेसावे के नाम से फिल्माया गया था। उसमें कलाकारों की अलग टोली थी। उसमें मुख्य भूमिकाएं में नागा चैतन्य और सामंथा ने अभिनय किया था। यह फिल्म 26 फरवरी 2010 को तेलुगु संस्करण के साथ दुनिया भर में जारी हुई। इसे बाद में हिंदी में एक दीवाना था के रूप में बनाया गया था। कहानी कार्तिक (सिलंबरासन) चेन्नई में मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक है जो एक इंजीनियर के बजाय एक फिल्म निर्देशक बनने की इच्छा रखता है। उसका दोस्त उसे एक सिनेमैटोग्राफर गणेश से मिलवाता है। गणेश की मदद से कार्तिक एक निर्देशक का सहायक बन जाता है। कार्तिक का परिवार तमिल हिंदू हैं। वह लोग जेसी के घर की निचली मंजिल को किराए पर रहते हैं। जेसी (तृषा) आलाप्पुड़ा के एक रूढ़िवादी मलयाली कैथोलिक परिवार से है। वह लोग ऊपर की मंजिल पर रहते हैं। कार्तिक जेसी से प्यार करने लगता है। वह जेसी से बातचीत करने की कोशिश करता है। वह अपने सख्त पिता के आसपास पुरुषों से बात करने से डरती है। कार्तिक उसके लिए अपने प्यार को कबूल करता है लेकिन वह उसे स्वीकार नहीं करती है। कुछ दिनों बाद, कार्तिक को अपनी बहन से पता चलता है कि जेसी अपनी दादी से मिलने केरल गई है। वह और गणेश उसे खोजने के लिए केरल पहुँच जाते हैं। कई दिनों के बाद, वह उसे ढूँढ़ता है और माफ़ी माँगता है। वह उसे केरल में अपने परिवार से उसके "सहपाठी" के रूप में मिलवाती है। जेसी इस बात से इनकार करती है कि उसके मन में उसके लिए कोई भावनाएँ हैं। कार्तिक को यकीन होता है कि जेसी उससे प्यार करती है। जबकि वह यह कहकर उसे अस्वीकार करती रहती है कि उसके माता-पिता उन्हें साथ रहने की अनुमति नहीं देंगे। वह कहती है कि वे दोनों अलग-अलग धार्मिक और जातीय पृष्ठभूमि से हैं। वह उससे एक साल बड़ी भी है। दोनों कई बार मिलते हैं और जेसी को एहसास होने लगता है कि वह भी कार्तिक को पसंद करती है। लेकिन वह किसी भी समस्या से बचना चाहती है क्योंकि वह जानती है कि उसके पिता इस मिलन को स्वीकार नहीं करेंगे। सन्दर्भ श्रेणी:तमिल फ़िल्में श्रेणी:ए॰ आर॰ रहमान द्वारा संगीतबद्ध फिल्में