Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रिवॉल्वर (.32 बोर)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

.32 बोर IOF रिवॉल्वर 300px इण्डियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का .32 बोर रिवॉल्वर व उसके कारतूस भारतhttp://ofbindia.gov.in/products/data/weapons/wsc/3.htm Ordinance Factory Board 10 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20060719194638/http://ofbindia.gov.in/products/data/weapons/wsc/3.htm 19 जुलाई 2006 dead रिवॉल्वर yes 1995 भारतीय आयुध निर्माणी 1996 700 g on 177.8 mm in on 76.2 mm in on .32 S&W Long (7.65mm) डबल ऐक्शन रिवॉल्वर छ: गोलियाँ .32 बोर रिवॉल्वर (अंग्रेजी:IOF 32 Revolver) भारतीय आयुध निर्माणी, कानपुर द्वारा निर्मित एक छोटा हथियार है जो अब भारत में आम शस्त्र लाइसेंस धारकों के लिये उपलब्ध है। 6 फॉयर वाला यह रिवॉल्वर पूरी तरह से भारतीय आयुध निर्माणी फैक्ट्रियों द्वारा भारत में बनाया जाने लगा है।http://www.ofbindia.nic.in/index.php?wh=Sporting Arms&lang=hi नागरिक शस्त्र एवं कारतूस 2.Direct Sale from Factories 23 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20141204232011/http://www.ofbindia.nic.in/index.php?wh=Sporting 4 दिसंबर 2014 dead http://gunaccessory.com/32_IOF_Revolver/default.htm Gun Accessory Default Page 10 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20120705101839/http://gunaccessory.com/32_IOF_Revolver/default.htm 5 जुलाई 2012 dead यह कम दूरी तक मार करने वाला आग्नेय अस्त्र है जिसे स्वयं तोड़कर चैम्बर में बाकी बचे कारतूस के खोखों को बाहर निकालना पड़ता है। इसमें .32 बोर के स्मिथ एण्ड वेसन (लांग रेंज) वाले 7.65 मिलीमीटर के कारतूस प्रयोग किये जाते हैं। यह रिवॉल्वर विदेशी वेब्ले सर्विस रिवॉल्वर (मार्क-IV) की तर्ज पर बनाया गया है। विदेशी वेब्ले स्कॉट कम्पनी का .38 बोर एस० एण्ड डब्लू० मॉडल रिवॉल्वर सिंगापुर की पुलिस द्वारा आज भी प्रयुक्त होता है। इसके बोर को .38 बोर से कुछ कम करके .32 बोर में बनाने के पीछे भारतीय आयुध निर्माणी कम्पनियों का उद्देश्य यही है कि इसे भारत में रहने वाले आम नागरिक आत्म रक्षा के लिये भारतीय शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत लाइसेंस प्राप्त कर खरीद सकें। अमूमन भारत में .38 बोर का रिवॉल्वर प्रोहिबिटेड बोर के अन्तर्गत आता है। कानूनी रूप से आम जनता को इसे अपने पास रखने की मनाही है। भारत में .32 बोर का रिवॉल्वर एन०पी० बोर (नॉन प्रॉहिबिटेड बोर) के अन्तर्गत शामिल किया गया है अत: आम नागरिक उसे शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर खरीद सकता है। विशेषताएँ thumb|वेब्ले स्कॉट कम्पनी का .38 बोर पॉकेट रिवॉल्वर भारतीय .32 बोर का रिवाल्वर वास्तव मे इसी बोर वाले ब्रिटिश वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर की अनुकृति है एवं उसे लाइसेंस के आधार पर भारत में कुछ मामूली बदलाव के साथ बनाया जाता है जैसे वेबले स्काट के मुकाबले भारतीय आयुध निर्माणी, कालपी रोड, कानपुर एवं फील्ड गन निर्माणी, कानपुर द्वारा निर्मित इस रिवॉल्वर में सेफ्टी कैच (सुरक्षा कैच) फैक्ट्री द्वारा ही फिट किया गया है। जबकि किसी भी वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर में सेफ्टी कैच बिल्कुल नहीं होता। (बॉक्स में चित्र देखें) इसके अालावा फिनिशिंग मे भी कुछ अन्तर हैं। इस रिवॉल्वर की कुछ विशेषताएँ निम्न हैं- सुरक्षा कवच: इसका सेफ्टी कैच लॉक हो तो चाह कर भी ट्रिगर नहीं दब सकता। रिवॉल्वर में पूरी गोलियाँ भरी होने पर भी फायर नहीं हो सकता। बट का आकार: इसका बट यानी कुन्दा भी विदेशी वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर के मुकाबले आकार में बड़ा होता है जिससे इसकी पकड़ मजबूत रहती है। दोहरी सुरक्षा: इसमें बट के नीचे एक कुण्डा भी लगा हुआ है जिसमें सेफ्टी कॉर्ड (सुरक्षा डोरी) आराम से लगायी जा सकती है। वैसे यह कुण्डा वेब्ले स्कॉट रिवॉल्वर में भी होता है। मूल्य thumb|right|200px|7.65 मिमी (बायें) और 7.63 मिमी (दायें) भारत में कानपुर की किसी भी आयुध निर्माणी फैक्ट्री से खरीदने पर इसका मूल्य सम्पूर्ण कर सहित 85,652 रुपये रखा गया है ताकि बाजार में मिलने वाले इसी किस्म के रिवॉल्वरों के मुकाबले इसकी प्रतिस्पर्द्धा में कोई कमी न रहे।http://www.ofbindia.nic.in/index.php?wh=Sporting Arms&lang=hi नागरिक शस्त्र एवं कारतूस 0.32" Revolver Total price (including taxes) 23 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20141204232011/http://www.ofbindia.nic.in/index.php?wh=Sporting 4 दिसंबर 2014 dead कारतूसों की विशेषता 0.32" बोर के रिवॉल्वर 7.65 मिमी के कारतूस प्रयुक्त होते हैं जबकि माउज़र पिस्तौल में 7.63 मिमी के कारतूस इस्तेमाल किये जाते हैं जो इस रिवॉल्वर के कारतूसों से केवल 0.02 मिमी ही कम होते हैं। इस हिसाब से यदि देखें तो 0.32" बोर के रिवॉल्वर की मारक क्षमता माउज़र पिस्तौल से कुछ अधिक ही है, कम नहीं। सन्दर्भ अतिरिक्त जानकारी हेतु Barnes, Frank C. Cartridges of the World, 3rd Edition. Digest Books, 1972, pp. 152, 177. ISBN 0-695-80326-3. Goertz, Joachim and Sturgess, Geoffrey The Borchardt & Luger Automatic Pistols, Brad Simpson Publishing and G.L. Sturgess, 2010 and 2011, pp. 104–138, ISBN 978-0-9727815-8-9. Belford, James N. and Dunlap, Jack The Mauser Self-Loading Pistol, Borden Publishing Company, 1969, p. 16, ISBN 0-87505-108-1. इन्हें भी देखें माउज़र पिस्तौल बैरेटा (छोटी पिस्तौल) रेमिंग्टन 1100 (बन्दूक) बाहरी कड़ियाँ भारतीय आयुध निर्माणियाँ (जालघर) श्रेणी:शस्त्र श्रेणी:आयुध श्रेणी:हथियार