411 REFERENCE · Wikipedia
मध्य प्रदेश के ज़िले
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवंबर 2024
मध्यप्रदेश में कुल जिलो को संख्या 55 है।https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/kamal-nath-cabinet-meeting-today-updates-madhya-pradesh-government-makes-big-decisions-in-todays-cabinet-meeting-127001649.html कमलनाथ कैबिनेट ने मैहर, चाचौड़ा और नागदा को जिला बनाने की मंजूरी दी, मध्यप्रदेश में अब 55 जिले होंगे 2020-03-18 दैनिक भास्कर 2025-07-27 hi जिनमें से 3 ज़िले मऊगंज, मैहर एवं पांढुरना अभी नए बनाए गए है। एवं 2 ज़िले चाचौड़ा एवं नागदा प्रस्तावित है।
इन्हें भी 10 संभागों में विभाजित किया गया है।
इतिहास
1956 में गठन के समय कुल जिले 43 थे।
1972 में 2 जिले बनाए गए 43+2=45
भोपाल (सीहोर से)
राजनांदगांव (दुर्ग से)
1998 में बड़े जिलों से 16 नए जिले बनाए गए जिनसे मध्यप्रदेश में कुल जिलों की संख्या 61 हो गई। 45+16=61
जिनमें से 16 जो नए जिले बनाए थे उनमें से 7 जिले वर्तमान में मध्यप्रदेश में है।
2000 में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया गया और 16 जिले इस राज्य में दिए गए इस प्रकार मध्यप्रदेश में जिलों कि संख्या पुनः 45 हो गई।
• छत्तीसगढ़ विभाजन के समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे।
2003 में पुनः 3 नए जिले बनाए गए इस समय मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती जी थे जो कि मध्यप्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री है।
तीन नए जिले इस प्रकार है -
अनूपपुर (शहडोल से)
बुरहानपुर (खण्डवा से)
अशोकनगर (गुना से)
इस प्रकार जिलों कि कुल संख्या 45+3=48 हो गई।
2008 में 2 नए जिले बनाए गए इस समय सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान थे।
अलीराजपुर (झाबुआ से)
सिंगरोली (सीधी से)
जिलों की संख्या 48+2=50
16 अगस्त 2013 में एक नया जिला बनाया गया इस समय सीएम शिवराज सिंह चौहान थे।
आगर मालवा (शाजापुर से)
कुल जिले 50+1=51
1 अक्टूबर 2018 में एक ओर नया जिला बनाया गया इस समय सीएम शिवराज सिंह चौहान थे।
निवाड़ी (टीकमगढ़ से)
कुल जिले 51+1=52
15 अगस्त 2023 में एक नया जिला अस्तित्व में आया इस समय सीएम शिवराज सिंह चौहान थे।
मऊगंज (रीवा से)
कुल जिले 52+1=53
4 सितंबर 2023 में दो नए जिले बनाए गए इस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे।
पांढुर्णा (छिंदवाड़ा से)
मैहर (सतना से)
कुल जिले 53+2=55
वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में नए जिले बनाए जा सकते है।
बीना (सागर से)
नागदा (उज्जैन से)
इटारसी (नर्मदापुरम से)
चचोड़ा (गुना से)
जुन्नारदेव (छिंदवाड़ा से)
पिपरिया (नर्मदापुरम् से)
सिरोंज (विदिशा से)
मध्य प्रदेश में जल्द ही दो नए ज़िले बनने की संभावना है, ये ज़िले बीना और जुन्नारदेव हो सकते हैं। बीना और जुन्नारदेव को ज़िला बनाने के लिए राजस्व विभाग ने सीमांकन कर प्रस्ताव भेज दिया है।
18 मार्च 2020 को 3 नए जिलों को प्रस्तावित किया गया ।
मध्यप्रदेश मे वर्तमान में कुल 55 जिले और 10 संभाग है।
सूची
20em
आगर मालवा ज़िला
अनूपपुर ज़िला
अलीराजपुर ज़िला
अशोकनगर ज़िला
इन्दौर ज़िला
उज्जैन ज़िला
उमरिया ज़िला
कटनी ज़िला
खरगोन ज़िला
खंडवा ज़िला
गुना ज़िला
ग्वालियर ज़िला
चाचौड़ा ज़िला
छतरपुर ज़िला
छिंदवाड़ा ज़िला
जबलपुर ज़िला
झाबुआ ज़िला
टीकमगढ़ ज़िला
दतिया ज़िला
दमोह ज़िला
देवास ज़िला
धार ज़िला
नरसिंहपुर ज़िला
नीमच ज़िला
नगादा ज़िला
पन्ना ज़िला
बड़वानी ज़िला
बालाघाट ज़िला
बैतूल ज़िला
बुरहानपुर ज़िला
भिंड ज़िला
भोपाल ज़िला
मंडला ज़िला
डिंडौरी ज़िला
मंदसौर ज़िला
मुरैना ज़िला
मैहर ज़िला
रतलाम ज़िला
रीवा ज़िला
राजगढ़ ज़िला
रायसेन ज़िला
विदिशा ज़िला
सतना ज़िला
सीधी ज़िला
सिवनी ज़िला
सीहोर ज़िला
शहडोल ज़िला
शिवपुरी ज़िला
श्योपुर ज़िला
शाजापुर ज़िला
सिंगरौली ज़िला
सागर ज़िला
हरदा ज़िला
होशंगाबाद ज़िला
निवाड़ी ज़िला
सन्दर्भ
*