411 REFERENCE · Wikipedia
बॉब डिलन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|बॉब डिलन और उसकी प्रेमिका जोआन बाएज़
बॉब डिलन (Bob Dylan) एक अमेरिकी गीतकार, गायक, कलाकार, और लेखक है। वह अमेरिकी लोक संगीत के अलावा पॉप म्यूज़िक में भी काफी नाम कमा चुका है। http://hindi.webdunia.com/hindi-literature-articles/bob-dylan-wins-literature-nobel-116101300082_1.html बॉब डिलन होने के मायने 16 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170411223706/http://hindi.webdunia.com/hindi-literature-articles/bob-dylan-wins-literature-nobel-116101300082_1.html 11 अप्रैल 2017 dead
बॉब 24 मई, 1941 को मिनेसोटा में पैदा हुआ था। उसका असली नाम रोबर्ट ऐलन ज़िमरमैन है। उसके दादा-दादी रूसी साम्रज्य (अब यूक्रेन) से अमरीका आये थे, और उनके सबसे प्राचीनतम ज्ञात पूर्वज तुर्की के यहूदी थे। उसके नाना-नानी लिथुआनिया के यहूदी थे। बॉब का बाप अब्राम ज़िम्मरमैन एक बिजली एप्लायंस की दुकान चलता था, और उसकी मैया का नाम बीट्राइस स्टोन थी।
बड़ा हो कर बॉब न्यू यॉर्क में जा पहुंचा, जहाँ पर न्यू यॉर्क टाइम्स अख़बार ने उसके एक शो को रिव्यु किया। इसके बाद उसे जॉन हैमंड नाम के एक रिकॉर्ड प्रोड्यूसर ने ब्रेक दिया। बॉब की पहली एल्बम की सिर्फ 5000 कॉपी बिकी, पर धीरे-धीरे उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गयी। 1960 के दशक में उसने अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन में हिस्सा लिया।
1966 में एक मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में बॉब की हड्डी-पसली टूट गयी। पर जल्दी ही उसने दुबारा गाना-बजाना शुरू कर दिया। 1970 के दशक में बॉब का ईसाइयत की तरफ रुख हुआ, और उसने धार्मिक गॉस्पेल संगीत बजाना शुरू कर दिया। 1980 में उसने पॉप म्यूजिक के ओर रुख किया। 2000 में उसे ऑस्कर अवार्ड मिला, और 2016 में उसने गीतकार के रूप में साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीता। http://www.bbc.com/hindi/entertainment-37644071 अमरीकी लोक गायक बॉब डिलन को साहित्य का नोबेल 16 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170118105709/http://www.bbc.com/hindi/entertainment-37644071 18 जनवरी 2017 live
सन्दर्भ
श्रेणी:नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार